मॉल के वॉशरूम में अश्लील हरकत, मुजफ्फरपुर में लोगों ने किया हंगामा, प्रेमी जोड़े को थाने लेकर गई पुलिस

मॉल के वॉशरूम में अश्लील हरकत, मुजफ्फरपुर में लोगों ने किया हंगामा, प्रेमी जोड़े को थाने लेकर गई पुलिस

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर के एक मॉल में प्रेमी जोड़े पर वॉशरूम में अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। मॉल के अंदर काफी हंगामा हुआ और फिर पुलिस की भी एंट्री हो गई। शहर के मोतीझील स्थित एक मॉल के वाशरूम में अश्लील हरकत करने के आरोप में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े को कर्मियों ने पकड़ा। दोनों सदर थाना के शेरपुर इलाके के रहने वाले हैं। प्रेमी अघोरिया बाजार-रामदयालु रोड स्थित एक मॉल में काम करता है, जबकि प्रेमिका 12वीं की छात्रा है। दोनों मोतीझील स्थित मार्केट में किताब खरीदने के बाद मॉल में घूमने गए थे।

पटना में दो नाबालिग बच्चों की हत्या पर भारी बवाल, अटल पथ पर नाराज लोगों ने VVIP गाड़ी को खदेड़ा, VIDEO
प्रेमी ने पुलिस को बताया कि मॉल में घूमने के दौरान प्रेमिका के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद वह वाशरूम में गई। ज्यादा दर्द होने के कारण वह भी वाशरूम में घुस गया। इसी बीच कर्मियों ने गलत आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया और नगर थानेदार को कॉल कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आयी। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं। दोनों का घर एक ही गांव में आधा किमी की दूरी पर है।
वही, मॉल के कर्मियों ने पुलिस को बताया कि दोनों वाशरूम में अश्लील हरकत करने लगे। पूछने पर प्रेमी उनसे ही उलझ गया। मौके पर जुटे अन्य कर्मियों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। इधर, नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया था। दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।

पटना में बेकाबू थार ने पांच लोगों को रौदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now