पटना में बेकाबू थार ने पांच लोगों को रौदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2025

पटना में बेकाबू थार ने पांच लोगों को रौदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

पटनाः राजधानी पटना के बाढ़ इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जब सोमवार को जमुनीचक में फोरलेन के एप्रोच टू लेन रोड पर शौच कर रहे पांच लोगों को थार गाड़ी ने कुचला। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल को अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं।

पटना में दो नाबालिग बच्चों की हत्या पर भारी बवाल, अटल पथ पर नाराज लोगों ने VVIP गाड़ी को खदेड़ा, VIDEO
स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबों को न सरकारी घर मिला है, न शौचालय ऐसे में ये लोग शौच करने कहां जाएंगे। वहीं सूचना पर पहुंची ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है। इस घटना से परिवार में हाहाकार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  झारखंड में नक्सलियों के बंकरों को किया जा रहा है ध्वस्त, सारंडा में बंदूक बनाने की लेथ मशीन , हथियार बरामद

प्रेमी ने प्रेमिका को होटल में बुलाकर मार दी गोली, फिर खुद को भी कर लिया शूट
बताया जा रहा है कि 2 महिलाएं 3 बच्चियों के साथ शौच के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वाले उन्हें खोजने निकले। गांव के एक युवक को सड़क पर एक बच्ची का शव मिला। पास ही दूसरी बच्ची का शव पड़ा था। मृतकों के शव सड़क पर बिखरे हुए थे। घटना को लेकर लोगों ने NH-30A को जाम कर दिया है। लगभग आधे घंटे से कुछ लोगों ने मिलकर बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन सड़क को भी जाम कर दिया है। फोरलेन पर लगभग 3 किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतार लग गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now