NTPC अधिकारी के परिवार को मिलेगा 3.10 करोड़ रुपये; हजारीबाग में दिनदहाड़े हुई थी हत्या

ntpc-keredari-coal-mines

दिल्लीः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हत्या में जान गंवाने वाले एनटीपीसी के अधिकारी कुमार गौरव के परिवार को आर्थिक मदद देने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मृतक के परिवार को कुल राशि 3 करोड़ 10 लाख रुपये मिली है। बच्चों को पढ़ाई और पत्नी को मासिक खर्च जैसी आर्थिक मदद दिलाने की बात कही गई है।

हत्या का यह मामला झारखंड के हजारीबाग का है। यहां के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा में बदमाशों ने शनिवार सुबह एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में काम करते थे। एनटीपीसी कर्मचारी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त कीं और विभाग द्वारा दिए जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में बताया।

नौकरानी ने पायलट को बेसुध कर साथ में खींच लिए अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग कर लूट रही थी पैसे

See also  झारखंड में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के करीबी और IAS मनीष रंजन सहित 25 ठिकानों पर ED की रेड

खट्टर ने बताया कि हमारे विभाग के कुछ मापदंड हैं जिनके आधार पर हमने उनकी मदद की है। विभाग की ओर से मृतक के परिवार को कुल 3 करोड़ 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। मृतक की पत्नी को भी 1 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। खट्टर ने कहा कि मैं विभाग से 3 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ 35 लाख रुपये करने का भी अनुरोध करता हूं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि घटना में शामिल लोगों को सख्त सजा मिले। गौरव बिहार के नालंदा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि हजारीबाग में डीजीएम की हत्या में शार्प शूटरों का इस्तेमाल किया गया है। शूटरों ने चलती स्कॉर्पियो से गोली मारी। अब तक इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। मामले की जांच जारी है।

See also  हजारीबाग में डीजल चोर गैंग का पुलिसकर्मी कर रहा था पीछा, मांडू में तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

IND vs NZ CT 2025 Final LIVE Score:भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ICC ट्रॉफी पर कब्जा किया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now