पटनाः भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान कर दिया। बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा जाने का रास्ता अब बंद होता दिख रहा है। बिहार में राज्यसभा की दो सीटे बीजेपी और दो सीटे जेडीयू के खाते में जाना है। पांचवीं सीट पर आरजेडी की ओर से दावा किया जा रहा है।आरएलएम ने उपेंद्र कुशवाहा को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बतौर एनडीए कैंडिडेट 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।


निशांत कुमार की राजनीति में होगी ग्रैंड एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे का JDU से राज्यसभा भेजा जाना तय!
मंगलवार दोपहर जारी हुई लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) समेत 9 नाम हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। उनकी उम्मीदवारी बिहार में पार्टी की बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। वहीं बिहार से ही बीजेपी ने एक और चेहरे को जगह दी है उनका नाम शिवेश कुमार (Shivesh Kumar) है। असम से दो नाम हैं।ओडिशा से दो नाम हैं। पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से एक-एक कैंडिडेट का नाम सामने आया है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे।वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार राम के साथ 5 मार्च को नामांकन करेंगे।इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित रहेंगे।




