Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | न्यूज चैनल संचालक ने आईपीएस और डीएसपी पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया

न्यूज चैनल संचालक ने आईपीएस और डीएसपी पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया

Prashant Singh
June 7, 2024 11:20 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
झारखंड में छह DSP का ट्रांसफर ऑडर रद्द, टाइपिंग में सुधार कर त्रुटियों को किया गया रद्द
SHARE

रांचीः झारखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें न्यूज-11 चैनल के संचालक अरुप चटर्जी ने आईपीएस संजीव कुमार और डीएसपी अमर कुमार पांडेय पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी और रांची एसएसपी को लिखित शिकायत दी

Contents
  • अवैध खनन और तस्करी का पर्दाफाश
  • ऑनलाइन प्राथमिकी और हत्या की साजिश
  • कोर्ट में चल रहा है मामला
  • अवैध खनन की शिकायत

अवैध खनन और तस्करी का पर्दाफाश

अरुप चटर्जी ने अपने आवेदन में बताया है कि वे खनिज संपदा के अवैध खनन और तस्करी के मामलों को उजागर करते रहे हैं। मार्च से जून 2022 के बीच धनबाद में हो रहे कोयले के अवैध खनन और तस्करी का उन्होंने अपने चैनल के माध्यम से पर्दाफाश किया था। इसके बाद, 16 जुलाई 2022 को फर्जी मुकदमे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और करीब 9 महीने तक जेल में रखा गया। इस दौरान उनके खिलाफ कई फर्जी प्राथमिकी दर्ज की गई।

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान ने कारोबारी को दी धमकी, कहा-मैनेज नहीं करने पर अंजाम भुगतना होगा

ऑनलाइन प्राथमिकी और हत्या की साजिश

अरुप चटर्जी ने मानवाधिकार के आधार पर 11 मई को एक ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कई कोयला तस्करों और पुलिस अधिकारियों का नाम शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया है कि 5 जून को विश्वस्त सूत्रों से उन्हें पता चला कि आईपीएस संजीव कुमार और डीएसपी अमर पांडेय ने उनकी हत्या की योजना बनाई है। इस संबंध में उन्होंने रांची एसएसपी को सशरीर उपस्थित होकर जानकारी

कोर्ट में चल रहा है मामला

अरुप चटर्जी ने इस मामले को लेकर रांची सीजेएम कोर्ट में (3527/2024) सनहा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि धनबाद के तत्कालीन एसएसपी संजीव कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों की सह पर 500-600 ट्रक कोयले की रोजाना अवैध तस्करी होती थी। उन्होंने कहा कि इस अवैध तस्करी से करीब 8000 करोड़ रुपये की कमाई की गई है।

अवैध खनन की शिकायत

चैनल मालिक ने 11 मई को ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने संजीव कुमार पर अवैध कोयला कारोबार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, बाघमारा, कतरास और निरसा के क्षेत्रों में बंद और गैर-परिचालन खदानों से कोयला खनन किया जाता था । इस गंभीर मामले की जांच की मांग करते हुए अरुप चटर्जी ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। अगर उनके साथ कोई घटना होती है तो उन्होंने एफआईआर में नामित लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

See also  नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को बनाया निशाना, करोड़ों की मशीनों को किया आग के हवाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Pm Modi oath प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सरकार बनाने का आमंत्रण, शपथ ग्रहण 9 जून की शाम 7:15 बजे
Next Article Asp tirkey loco pilot रांची-वाराणसी वंदे भारत चलाने वाले लोको पायलट एएसपी तिर्की नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में लेंगे हिस्सा, मिला विशेष आमंत्रण
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

8 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

9 hours ago
भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

10 hours ago
जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

10 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?