- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जमशेदपुर के डिमना लेक के रिसॉर्ट में चल रहा था सेक्स रैकेट, लोगों ने तीन जोड़े को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2026

जमशेदपुर के डिमना लेक के रिसॉर्ट में चल रहा था सेक्स रैकेट, लोगों ने तीन जोड़े को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

जमशेदपुरः शहर के पिकनिक स्पॉट डिमना लेक से सटे बोड़ाम के गेरूआ इलाके में रविवार को भारी बवाल हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने गुप्त सूचना के आधार पर ‘लेक व्यू रिसॉर्ट’ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर धावा बोल दिया है। इस औचक कार्रवाई में ग्रामीणों ने तीन जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जबकि एक जोड़ा मौका पाकर भागने में सफल रहा।

WhatsApp Image 2026 05 10 at 2.22.11 PM 1
छह माह से बढ़ रही थी शंका
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से इस रिसॉर्ट में लग्जरी गाड़ियों का आना-जाना असामान्य रूप से बढ़ गया था। ग्रामीण इलाका होने के कारण स्थानीय लोग लंबे समय से इसे संदिग्ध नजरों से देख रहे थे। रविवार को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर रिसॉर्ट को घेर लिया और खुद ही कमरों की तलाशी लेनी शुरू कर दी।आक्रोशित ग्रामीण सामूहिक रूप से रिसॉर्ट पहुंचे और कमरों की जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान तीन अलग-अलग कमरों से तीन जोड़ों को पकड़ा गया, जबकि परिसर के दूसरे हिस्से में मौजूद एक जोड़ा पीछे के रास्ते से भाग निकला। इस दौरान ग्रामीणों ने रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरी को भी पकड़ लिया और उसके खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। हंगामे के बीच कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मैनेजर को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। पुलिस जब पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले जाने लगी, तब ग्रामीण रिसॉर्ट मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। उनका कहना था कि मालिक के आने तक किसी को जाने नहीं दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों ने रिसॉर्ट को स्थायी रूप से बंद करने की मांग भी उठाई।
मैनेजर की पिटाई, मालिक को बुलाने की मांग
हंगामे के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरि पर फूट पड़ा। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि यह रिसॉर्ट धनबाद निवासी बिनोद सिंह का है, जो यहां बहुत कम आता है। अब ग्रामीणों ने अड़ियल रुख अपनाते हुए रिसॉर्ट मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की है।

See also  पारा शिक्षक आज करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, वेतनमान के साथ राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now