शादी से ठीक पहले मौसी को लेकर फरार हुआ भांजा, बिहार के नालंदा में सामने आया अजब प्रेम की गजब कहानी

शादी से ठीक पहले मौसी को लेकर फरार हुआ भांजा, बिहार के नालंदा में सामने आया अजब प्रेम की गजब कहानी

डेस्कः इन दिनों एक से बढ़कर एक प्रेम कहानी देखने और सुनने को मिलती है। सास और दामाद के फरार होने के बीच एक अनोखा मामला बिहार के नालंदा जिले से आई है। यहां दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर आने की तैयारी कर रहा था कि दुल्हन अपनी बहन के बेटे के साथ फरार हो गई। अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा खूब हो रही है।

बलात्कार के मामले में IPL खिलाड़ी गिरफ्तार, जोधपुर की युवती ने लगाया था आरोप; जानें पूरा मामला
दरअसल, नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर आने की तैयारियां कर रहा था। दुल्हन और दूल्हे के घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 साल के युवती की शादी 11 मई को होने वाली थी। दुल्हन और दूल्हे दोनों ओर से शादी की रस्में शुरू हो गई थी। इसी बीच दूल्हन अचानक से गायब हो गई।

हॉस्टल के बाथरूम में नहाती छात्राओं का वीडियो बना बॉयफ्रेंड को भेजती थी, कालेज छात्रा की गंदी बाहरकत
दूल्हन के माता-पिता बिहार के बाहर रहते है, बेटी की शादी करने अपने गांव आये थे। लेकिन उन्हे क्या पता था कि पूरे समाज के अंदर उन्हे ऐसी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। शादी से ठीक पहले दूल्हन अचानक से गायब हो गई। जब खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि वह अपने चचेरी बहन के बेटे यानी भांजे के साथ फरार हो गई है।

- Advertisement -
LD-advertisement

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव चलती ट्रेन से लापता, रहस्मय तरीके से दूसरी जगह मिले, हाथ-पैर में थे चोट के निशान
अपने मौसी के साथ फरार हुआ युवक अक्सर उसके घर आया करता था। मौसी और भांजे का रिश्ता कब प्रेम प्रसंग में बदल गया किसी को पता भी नहीं चला। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। कुछ महीने पहले परिवार के सामने ये बातें आई तो उन्होने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद युवती की शादी जल्दीबाजी में कहीं और ठीक कर दिया गया। फिर दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला ले लिया और दोनों भाग गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और गांव में लोग तरह-तरह की बातें कहते हुए नजर आ रहे है। इस मामले पर जब बिंद थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होने कहा कि इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, जब परिजन शिकायत दर्ज कराएंगे तो कार्रवाई होगी।

- Advertisement -
royal-soler-new
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now