हॉस्टल के बाथरूम में नहाती छात्राओं का वीडियो बना बॉयफ्रेंड को भेजती थी, कालेज छात्रा की गंदी हरकत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

video-recording-in-bathroom,

डेस्कः मध्य प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक छात्रा हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाती थी और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेज देती थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन और विनिर्माण संस्थान (IIITDM) के छात्राओं के हॉस्टल के बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सहपाठी छात्रा पर ही आरोप है कि उसने सीनियर छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाकर दिल्ली में रहने वाले अपने प्रेमी को भेजे हैं। मामला कॉलेज प्रबंधन की जानकारी में आने के बाद हाई लेवल जांच कमेटी बनाकर जांच की जा रही है।

बिहार के कटिहार जिले में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत; 2 घायल

जबलपुर में सोमवार को सभी छात्र-छात्राएं एकजुट होकर खमरिया थाने पहुंचे। उन्होंने एक छात्रा पर हॉस्टल में अपनी सीनियर छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाकर उन्हें दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेजने के आरोप लगाए। आरोपी छात्रा बीटेक सेकेंड ईयर की बताई जा रही है।

See also  करमा पर्व देता है पर्यावरण की रक्षा की सीख, सांसद सुखदेव भगत ने की प्रकृति पूजा

कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि रविवार को इस मामले का पता चला। तुरंत कॉलेज प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई, जिस पर जांच करने के बाद एक्शन लिया गया। पुलिस ने छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसके पास से 2 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

Big Breaking: कई इंटरनेशनल एयरलाइन ने पाकिस्तान एयरस्पेस से बनाई दूरी

संस्थान की एक्टिंग डायरेक्टर अपराजिता ओझा ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें रविवार को मिली।इसके बाद वे आंतरिक जांच कर रहे थे। हॉस्टल वार्डन ने न्यूड वीडियो बनाने वाली लड़की की पहचान की है। प्रबंधन डायरेक्टर ने हाईलेवल जांच समिति बनाई है, जिसमें 4 लोग शामिल हैं। सोमवार को मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली में मौजूद अपने प्रेमी को वीडियो भेजने की बात आरोपी छात्रा ने कबूल कर ली है।

सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक सहपाठी छात्रा द्वारा दूसरी छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाया गया और उसे वायरल किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ की। आरोपित छात्रा के खिलाफ आईटी एक्ट ओर धारा 354 सी में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

See also  गढ़वा में चप्पल पहनकर स्कूल आने की मिली ऐसी सजा, 12वीं की छात्रा ने तोड़ दिया दम

India-Pakistan War: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने की पहलगाम टेरर अटैक की निंदा, युद्ध पर क्या दी नसीहत…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now