Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | बलात्कार के मामले में IPL खिलाड़ी गिरफ्तार, जोधपुर की युवती ने लगाया था आरोप; जानें पूरा मामला

बलात्कार के मामले में IPL खिलाड़ी गिरफ्तार, जोधपुर की युवती ने लगाया था आरोप; जानें पूरा मामला

livedainik
May 6, 2025 7:06 AM
By
livedainik
1 year ago
Share
IPL-player-Shivalik-Sharma-arrested
SHARE

IPL Player Shivalik Sharma Arrested: आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा को जोधपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जोधपुर की कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रिकेटर को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया। शिवालिक शर्मा पर पीड़िता ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Contents
  • क्या है रेप का पूरा मामला?
  • खिलाड़ी पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप
  • कौन हैं शिवालिक शर्मा?

जोधपुर पुलिस ने पुष्टि की कि युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवालिक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस अब साक्ष्य जुटाकर केस को आगे बढ़ा रही है।

सांसदी छोड़ विधायकी लड़ेंगे पप्पू यादव? लालू बिना RJD को बताया जीरो; बोले- कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी सरकार

क्या है रेप का पूरा मामला?

दरअसल, 2 जनवरी 2024 को जोधपुर की एक युवती ने कुड़ी भगतासनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि गुजरात के वडोदरा निवासी क्रिकेटर शिवालिक शर्मा (27) ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर शादी से इनकार कर दिया। युवती का कहना है कि फरवरी 2023 में वडोदरा यात्रा के दौरान उसकी शिवालिक से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर नजदीकियां बढ़ती गईं। अगस्त 2023 में शिवालिक अपने परिवार के साथ जोधपुर आया और दोनों की सगाई भी हुई।

See also  सीमांचल एक्सप्रेस में यात्री दंपति से मारपीट,हिरासत में 6 पैंट्री कर्मी

खिलाड़ी पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप

युवती के मुताबिक 27 मई 2023 को जब शिवालिक उसके घर आया और घर में कोई नहीं था, तब उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया। इसके बाद वह 3 जून तक युवती के घर ही रुका और कई बार गलत संबंध बनाए। इसके बाद शिवालिक उसे मेहंदीपुर बालाजी, जयपुर और उज्जैन भी घुमाने ले गया। युवती का आरोप है कि इन जगहों पर भी उसने संबंध बनाए और बार-बार शादी का वादा दोहराया।

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव चलती ट्रेन से लापता, रहस्मय तरीके से दूसरी जगह मिले, हाथ-पैर में थे चोट के निशान

लेकिन जून 2023 में, जब युवती उसकी शादी की बात करने वडोदरा पहुंची, तो शिवालिक के परिजनों ने सगाई तोड़ने की बात कही और युवती को घर से निकाल दिया। युवती का आरोप है कि वहां उसके साथ धक्का-मुक्की भी की गई।

कौन हैं शिवालिक शर्मा?

शिवालिक शर्मा का जन्म 28 नवंबर 1998 को बड़ौदा में हुआ था, वह बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने थे। पढ़ाई में रुचि कम होने के कारण उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट खेलने की पूरी आजादी दी। शिवालिक ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2016 में बीनू अंडर-19 ट्रॉफी से की। इसके बाद, 2018-19 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने बड़ौदा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया।

See also  Weather: झारखंड में पड़ सकते हैं ओले, आंधी- बारिश का अलर्ट; 11 अप्रैल तक का मौसम का हाल

शिवालकि शर्मा को मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2024 में 20 लाख रुपये में खरीदा। हालांकि, हाल के समय में उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी और इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया। अब बलात्कार के इस गंभीर मामले में गिरफ्तारी ने उनके भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हॉस्टल के बाथरूम में नहाती छात्राओं का वीडियो बना बॉयफ्रेंड को भेजती थी, कालेज छात्रा की गंदी बाहरकत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article pappu yadav सांसदी छोड़ विधायकी लड़ेंगे पप्पू यादव? लालू बिना RJD को बताया जीरो; बोले- कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी सरकार
Next Article NEET UG 2025: अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में बैठे MBBS डॉक्टर, बिहार से दो गिरफ्तार NEET UG 2025: अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में बैठे MBBS डॉक्टर, बिहार से दो गिरफ्तार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
  • Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
  • चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
  • CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
  • मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • झारखंड में आज से बालू खनन पर लगेगी रोक, राज्य के सभी 444 घाट 4 महीने के लिए बंद
  • नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

You Might Also Like

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, 'काबा-मदीना सॉन्ग' गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

17 minutes ago
Ranchi News 2026 06 10T123012.550 1781074818056 v

Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

1 hour ago
चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

1 hour ago
Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

5 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?