NEET UG 2024: एनटीए ने जारी किया री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

NEET UG 2024

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार (1 जुलाई) को NEET UG 2024 रीटेस्ट का परिणा जारी कर दिया है। रीटेस्ट 1,563 उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्हें 5 मई,  2024 को आयोजित मुख्य परीक्षा के दौरान समय की हानि के कारण शुरू में अनुग्रह अंक दिए गए थे। NEET UG 2024 री-एग्जाम के लिए उपस्थित होने वाले छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पुन: परीक्षण के बाद, अनंतिम उत्तर कुंजी, स्कैन की गई ओएमआर शीट, और भाग लेने वाले 813 उम्मीदवारों (1,563 में से) की दर्ज की गई प्रतिक्रियाएं 28 जून को चुनौती के लिए प्रदर्शित की गईं। इन चुनौतियों की विशेषज्ञ समीक्षा पर विचार करने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी पुन: परीक्षण एनटीए वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।

Jharkhand Weather: रांची सहित इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

- Advertisement -
LD-advertisement

NTA ने 23 जून को 1,563 उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की थी. छात्रों को ‘समय की हानि’ के कारण NEET UG परीक्षा में ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिस पर सवाल खड़े हो गए और बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। जहां उसने ग्रेस मार्क्स के मामले को रद्द करते हुए इन छात्रों की दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था।

- Advertisement -
royal-soler-new

NEET UG 2024 Re-Exam: रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • छात्र सबसे पहले NEET UG 2024 की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर लॉगइन करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘NEET UG री-एग्जाम रिजल्ट 2024’ टैब पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, DOB और सुरक्षा पिन जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल फिल करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी और रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।

केवल 813 छात्रों ने दी है परीक्षा

जिन छात्रों का रिजल्ट जारी हुआ है उन्हें ये देखना होगा कि उनके स्कोरकार्ड में उनकी फोटो और बारकोड है कि नहीं। अगर फोटो और बारकोड दिखाई नहीं दे रहा है तो दोबारा स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। वहीं, एनटीए की ओर से दोबारा कराई गई परीक्षा में 1,563 छात्रों में से केवल 813 ने ही परीक्षा दी। शेष 48 फीसदी उम्मीदवारों ने ग्रेस मार्क्स को छोड़कर अपने ओरिजिनल स्कोर का विकल्प चुना है। अब काउंसलिंग प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होगी।

पाल होटल अग्निकांड: बेटे ने मां की मौत का बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, अमेरिका में कर दिया 83 लाख का खेला!

NEET UG 2024 परीक्षा हुआ था विवाद

इस साल नीट यूजी परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें 24 लाख से अधिक छात्र बैठे थे। इस परीक्षा का रिजल्ट एनटीए ने 4 जून को जारी किया, जिसमें 67 छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए। इनमें से छह छात्र हरियाणा के झज्जर के एक सेंटर के ही थे। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और परीक्षा में धांधली करने के आरोप लगे।

छात्र परीक्षा लीक होने के पहले से ही आरोप लगा रहे थे, लेकिन जैसे ही रिजल्ट सामने आया वैसे ही छात्र सड़क पर उतर आए। पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण नीट-यूजी 2024 जांच के दायरे में है। समीक्षा के बाद शिक्षा मंत्रालय ने मामले को व्यापक जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया है। इसके अलावा, नीट यूजी 2024 परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने गुजरात में सात स्थानों पर तलाशी ली।

ICC T20 World Cup: विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया हुई मालामाल, BCCI देगी 125 करोड़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now