SP की हत्या का आरोपी नक्सली एरिया कमांडर हुआ अरेस्ट, बम मारकर ले ली थी 6 जवानों की जान

SP की हत्या का आरोपी नक्सली एरिया कमांडर हुआ अरेस्ट, बम मारकर ले ली थी 6 जवानों की जान

डेस्कः बिहार की जमुई पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने नक्सल एरिया कमांडर नरेश रविदास उर्फ पाताल को उसके गांव तेलियाडीह से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। कुख्यात नरेश रविदास पर मुंगेर के तत्कालीन एसपी केसी सुरेंद्र बाबू की हत्या का आरोप है। भीमबांध इलाके में नरेश रविदास ने बम मारकर छह जवानों की जान ले ली थी। इसके साथ ही नक्सल एरिया कमांडर नरेश रविदास पर मुखिया की हत्या समेत मुंगेर, बांका, जमुई के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज है।

नक्सल के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 45 लाख का इनामी नक्सली भास्कर राव मारा गया
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी लंबे समय से जाल बिछा रही थी। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि खड़गपुर थाना और बौसी थाने में दर्ज मामले में शमिल जेबी जोन के नक्सली बांका का पूर्व एरिया कमांडर नरेश रविदास उर्फ पाताल के बारे में जानकारी मिली कि वो अपने गांव तेलियाडीह में छुपा हुआ है। इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर पालात को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

See also  गर्ल्स हॉस्टल में सांपों का बसेरा, बाथरूम में रेंगते दिखे कोबरा, छात्राओं में दहशत

तेजस्वी यादव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, काफिल को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन सुरक्षाकर्मी घायल
एसडीपीओ ने बताया हवेली खड़गपुर के भीमबांध मुख्य मार्ग पर वर्ष 2005 मे हुए नक्सली हमले में मुंगेर के तत्कालीन मुंगेर एसपी केसी सुरेद्र बाबू की मौत हो गयी थी। इसके साथ ही बांका जिले के बौसी में वर्ष 2008 में मुखिया सहित पांच लोगों की हत्या को अंजाम दिया था। एसडीपीओ ने बताया कि उस समय झाझा रेल कांड के अलावा कई ऐसे संगीन मामले हुए थे, जिसमे उसकी संलिप्तता हो सकती है। इसके लिए फिलहाल हम लोग गिरफ्तार नक्सली गहन पूछताछ कर रहे है।

बिहार में सस्पेंड पुलिसकर्मी के घर से मिला AK-47, एक करोड़ से ज्यादा कैश भी STF ने बरामद किया
वर्ष 2005 में मुंगेर जिले के तत्कालीन एसपी केसी सुरेद्र बाबू के नेतृत्व में जमुई-मुंगेर सीमा रेखा पर भीमबांध के जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। तभी पहले से घात लगाये नक्सली कमांडर ने अपने सहयोगियों के साथ उनकी गाड़ी को बारूदी सुरंग लगाकर विस्फोट कर उड़ा दिया था। इसमे एसपी समेत छह पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

See also  धीरज साहू के ठिकानों पर IT की छापेमारी समाप्त, रेड में मिली लाल डायरी को लेकर कायम हुआ सस्पेंश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now