तेजस्वी यादव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, काफिले को ट्रक ने मारा टक्कर, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2025

तेजस्वी यादव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, काफिल को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

पटनाः बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे के शिकार होने से बाल-बाल बच गए। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर गरौल के पास देर रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके काफिले को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन सुरक्षाकर्मी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। तेजस्वी ने तुरंत घायलों को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया और खुद भी अस्पताल में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 06 07 at 09.27.15 3d4fb86e

दशरथ मांझी के बेटे ने राहुल गांधी के सामने रख दी डिमांड, बेटी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव में राजद की सीटिंग
बताया गया कि तेजस्वी यादव मधेपुरा से कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना वापस लौट रहे थे। जैसे ही तेजस्वी यादव वैशाली जिले के गोरौल थाना से कुछ दूर आगे बढ़े एक चाय की दुकान पर रूक कर चाय पी रहे थे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें वैशाली जिला बल के पुलिस कर्मी एवं तेजस्वी यादव के साथ एस्कॉर्ट में चल रहे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही तेजस्वी यादव खुद अस्पताल पहुंचे और घायल ड्राइवर और पुलिसकर्मी का हाल-चाल जाना।

See also  बिहार में 'डॉग बाबू', मोनालिसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, FIR दर्ज

WhatsApp Image 2025 06 07 at 09.26.47 b7890102

बिहार विधानपरिषद के सभापति के कंप्यूटर का डाटा चोरी, EOU ने शुरू की जांच
तेजस्वी ने बताया कि, हादसा उनके मात्र 5 फीट की दूरी पर हुआ। उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद सराय थाना पुलिस ने आगे टोल टैक्स पर ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।वैशाली सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष कहीं से आ रहे थे। उन्हीं के एस्कॉर्ट गाड़ी में सड़क दुर्घटना हुई है। उन्हीं के गाड़ी में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया वह खुद भी आए थे। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज हो रहा है और यहां ठीक रहा तो ठीक है नहीं तो हायर सेंटर भेज दिया जाएगा लेकिन अभी सभी ठीक हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now