मुकेश सहनी की पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले VIP सुप्रीमो का एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2025

मुकेश सहनी बिहार विधानसभा चुनाव में पत्नी और भाई को बनाएंगे उम्मीदवार, जीतन राम मांझी का अपनाएंगे मॉडल

पटनाः बिहार में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन में अब तक सीट का बंटवारा नहीं किया गया है। इसी बीच महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मुकेश सहनी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ऐलान करते हुए बता दिया है कि उनकी पार्टी बिहार चुनाव में कितनी सीटों पर लड़ेगी।

पटना में ‘डॉग बाबू’ का निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में डीएम की कार्रवाई, एक निलंबित, दूसरा बर्खास्त
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। VIP चीफ ने एक्स पर लिखा, विकासशील इंसान पार्टी, 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, शेष सभी सीटों पर हमारे सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।’

 

क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने…, तेज प्रताप यादव का तंज
मुकेश सहनी ने हाल ही फूलन देवी की स्मृति में आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव के समक्ष कहा था कि 2025 में हमारी सरकार बनेगी और बिहार के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। इसमें उपमुख्यमंत्री बिहार के अतिपिछड़ा समाज से मल्लाह का बेटा होगा। आपको बता दें कि मुकेश सहनी पहले भी कई बार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर दावा करते आए हैं।

भाई वीरेंद्र की मुसीबत और बढ़ी, हड़काने वाले पंचायत सचिव ने SC-ST थाने में दर्ज कराई FIR
हालांकि, एक्स अकाउंट पर इस तरह से 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान उन्होंने पहली बार किया है। यह कहा जा रहा है कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं भाकपा-माले इस चुनाव में 45 सीटों पर उतरने की ख्वाहिश रखती है। अभी महागठबंधन में सीट शेयरिंग का औपचारिक तौर से ऐलान नहीं हुआ है।

See also  बिहार में सात साल के छात्र की हॉस्टल में गला काटकर हत्या, पुलिस ने संचालक समेत चार को हिरासत में लिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now