डेस्कः संसद के मॉनसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही बहस में प्रियंका गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गृहमंत्री द्वारा बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए लोगों को लेकर सोनिया गांधी के आँसुओं पर की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि आप उनके आँसुओं तक चले गए, लेकिन इस हमले के जिम्मेदार आतंकी पहलगाम की बैसरन घाटी में कैसे पहुंचे इसका जवाब नहीं दिया और न ही यह बताया कि आखिर वहां पर सुरक्षा कर्मी मौजूद क्यों नहीं थे।
पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी मारे गए, गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में किया एलान
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस दौरान अपने परिवार की व्यक्तिगत क्षति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आज मैं 26 परिवारों के दर्द की बात इस सदन में कर पा रही हूं तो उसके पीछे वही दर्द है जो मैंने सहा है।” चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्या सेना प्रमुख ने या इंटेलीजेंस प्रमुख ने इस्तीफा दिया? क्या गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया? इस्तीफा तो छोड़िए, इस हमले की जिम्मेदारी तक नहीं ली।
सदन में मेरी मां के आंसुओं की बात की गई, मैं इसका जवाब देना चाहती हूं।
मेरी मां के आंसू तब गिरे, जब उनके पति को आतंकवादियों ने शहीद किया, जब वे सिर्फ 44 साल की थीं।
आज मैं इस सदन में खड़ी होकर उन 26 लोगों की बात इसलिए कर रही हूं, क्योंकि मैं उनका दर्द जानती हूं और उसे महसूस… pic.twitter.com/C13ymijENG
— Congress (@INCIndia) July 29, 2025
भाई वीरेंद्र की मुसीबत और बढ़ी, हड़काने वाले पंचायत सचिव ने SC-ST थाने में दर्ज कराई FIR
मुंबई हमलों के बाद हुए थे इस्तीफे, अब क्यों नहीं?
वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि जब गौरव गोगोई ने कल इसी सदन में जिम्मेदारी की बात कही तो राजनाथ सिंह सिर हिला रहे थे, लेकिन गृह मंत्री हंस रहे थे और उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के बाद मनमोहन सरकार ने कुछ नहीं किया। जब घटना चल रही थी, तभी तीन आतंकियों को मार दिया गया था और एक बचा था जिसे पकड़ा गया और बाद में फांसी दी गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री ने तब इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका ने कहा कि राजनाथ जी उरी-पुलवामा के समय गृह मंत्री थे, आज वह रक्षा मंत्री हैं। अमित शाह के समय मणिपुर जल रहा है, दिल्ली दंगे हुए, पहलगाम हुआ और आज भी वह गृह मंत्री हैं। क्यों? इस्तीफे क्यों नहीं दिए, देश जानना चाहता है।
मैं पूछना चाहती हूं कि देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
⦁ क्या इस देश के प्रधानमंत्री की नहीं है?
⦁ क्या इस देश के गृह मंत्री की नहीं है?
⦁ क्या इस देश के रक्षा मंत्री की नहीं है?
⦁ क्या इस देश के NSA की नहीं है?
: लोकसभा में कांग्रेस महासचिव व सांसद… pic.twitter.com/ndfHBnVuVm
— Congress (@INCIndia) July 29, 2025
मनीष कश्यप भिड़ गए यूटयूबर्स से, हुई धक्का-मुक्की, जन सुराज के कार्यक्रम में जमकर हंगामा
आप कितने भी ऑपरेशन कर लें…
प्रियंका ने कहा कि जब पहलगाम हमला हुआ, तो सभी एकजुट होकर खड़े हो गए। दोबारा होगा तो दोबारा भी खड़े हो जाएंगे। देश पर हमला होगा तो हम सब सरकार के साथ खड़े हो जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहलगाम के बैसरन वैली में जो 26 लोग मारे गए, उनमें से 25 भारतीय थे। आप कितने भी ऑपरेशन कर लें, इस सच के पीछे छिप नहीं सकते कि उनको आपने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी। वे भगवान भरोसे थे।
राजनाथ सिंह जी पुलवामा, URI और पठानकोट के समय गृह मंत्री रहे थे, आज वे रक्षा मंत्री हैं।
गृह मंत्री अमित शाह जी की नाक के नीचे पूरा मणिपुर जल गया, दिल्ली में दंगे हुए, पहलगाम में हमला हुआ।
लेकिन आज भी वे उसी पद पर क्यों बैठे हैं?
: लोकसभा में कांग्रेस महासचिव व सांसद… pic.twitter.com/cqcc3dkZae
— Congress (@INCIndia) July 29, 2025




