पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी मारे गए, गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में किया एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2025

पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी मारे गए, गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में किया एलान

डेस्कः गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि पहलगाम में हुए हमले में शामिल तीनों आतंकियो को ऑपरेशन महादेव में मार गिराया गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही सेना की तरफ से आतंकियों की तलाश की जा रही थी। सेना लगातार पूरी घाटी में एक साथ कई सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही थी। बीते दिन जानकारी मिली कि पहलगाम में लोगों को मारने वाले आतंकी जंगल में छिपे हुए हैं।

पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा एनकाउंटर में ढेर, ऑपरेशन महादेव में मिली बड़ी कामयाबी
सेना ने इनपुट के तुरंत बाद ही आतंकियों के खात्मे का प्लान बनाया. इसके लिए पहले सेना की तरफ से ड्रोन से उनकी पहचान की गई। बाद में राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने उन्हें ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों में एक सुलेमानी शाह था, जो लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक सदस्य था और जिस पर पहलगाम हमले का मुख्य शूटर और मास्टरमाइंड होने का संदेह था।

See also  एसीबी ने एसएसपी कार्यालय के लिपिक को 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

देवघर में भीषण सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
सेना और आतंकवादियों के बीच सुबह 11 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा यूनिट की टीम ने मुलनार इलाके में आतंकवादियों को टारगेट किया था। सेना की तरफ से तुरंत लिए गए इस एक्शन में भीषण गोलीबारी हुई। यही कारण है कि तीनों आतंकवादियों की मौत हो गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी साफ कर दिया है कि पहलगाम आतंकी हमलों के आरोपियों को सेना ने ढेर कर दिया है।

कुंदन पाहन एक और मामले में बरी, पुलिस पर चली थीं गोलियां, पर साक्ष्य नहीं दे पाये
गृहमंत्री ने बताया कि ‘ऑपरेशन महादेव में 3 आतंकी सुलेमान, अफगान, जिब्रान मारे गए हैं। कल रात चंडीगढ़ सारी चीजें भेजी गई। सारी रात मिलान किया गया, जो कारतूस जो मिले थे। उसकी एफएसएल रिपोर्ट तैयार की गयी। सभी साइंटिस्टों ने पुष्टि की है कि ये वही गोलियां हैं जो पहलगाम में चली थी, जो कारतूस मिले वो भी एम-9 और एके-47 मिले हैं।

See also  हेमंत कैबिनेट में 11 विधायकों ने ली शपथ, छह नये चेहरे को मिली इंट्री

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now