जमशेदपुर में अपराधियों ने फल व्यवसायी को मारी गोली, फायरिंग करते हुए हो गए फरार

जमशेदपुर में अपराधियों ने फल व्यवसायी को मारी गोली, फायरिंग करते हुए हो गए फरार

जमशेदपुरः जिले के गोलमीरों थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक फल व्यवसायी पर गोली चलाकर फरार हो गए है। व्यवसायी का इलाज TMH अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर डीएसपी ने बताया कि घटना में कार्रवाई की जा रही है। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना से सटे प्ले ग्राउंड में अज्ञात अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार कर फरार हो गए है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

कैरव गांधी के अपहरण में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर का नंबर उद्योगपति की कार का निकला, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में खुलासा
मिली जानकारी के मुताबिक गोलमुरी थाना से कुछ दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने कन्हैया यादव नाम के युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल के आस पास कुछ लोग मौजूद थे। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

See also  Bomb in Delhi Schools: दिल्ली पुलिस ने कहा अफवाह थी, डरने की जरुरत नहीं;कई स्कूलों में बम की मिली थी धमकी

गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़कर पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, सात करीबी अंडरग्राउंड
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि एक युवक को गोली लगी है, जिसका टीएमएच अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान और तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now