भाई वीरेंद्र की मुसीबत और बढ़ी, हड़काने वाले पंचायत सचिव ने SC-ST थाने में दर्ज कराई FIR

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2025

भाई वीरेंद्र की मुसीबत और बढ़ी, हड़काने वाले पंचायत सचिव ने SC-ST थाने में दर्ज कराई FIR

पटनाः मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र को पहचानने से इंकार करने वाले पंचायत सचिव ने आरजेडी विधायक की मुसीबत बढ़ा दी है। पंचायत सचिव संदीप कुमार ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ एससी-एसटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया है कि भाई वीरेंद्र ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जूते से मारने की बात कही थी। जिसके बाद से वो डरे हुए हैं, और मानसिक उत्पीड़न झेल रहे हैं। दरअसल मनेर से राजद विधायक और पंचायत सचिव का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें बातचीत के दौरान गर्मा-गर्मी हो गई थी।

पंचायत सचिव ने लालू के विधायक को हड़का दिया, जूता मारने, तलवे चाटने से लेकर प्रोटोकॉल तोड़ने तक गई बात
भाई वीरेंद्र ने रिंकी देवी के पोते के मृत्यु प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी लेने के लिए कॉल किया था। पंचायत सचिव ने भाई वीरेंद्र से उनका परिचय पूछ लिया था। जिसके बाद वो भड़क गए थे। उन्होने कहा कि पूरा हिन्दुस्तान जानता है, तुम नहीं जानते हो। जूते से मारने की धमकी दी थी। पंचायत सचिव संदीप कुमार दलित हैं, जिसके चलते उन्होने SC-ST एक्ट में शिकायत दर्ज की गई है।

See also  बिहार के सीवान में रोड़ रेज को लेकर हिंसक झड़प, पुलिस पर पथराव, RJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश का आरोप

झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट
वहीं इस मामले पर भाई वीरेंद्र सफाई देते हुए कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के एक पंचायत सचिव की ओर से मेरी एक रिकॉर्डेड कॉल को जानबूझकर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप किया जा रहा है। उस कॉल में मैंने कुछ कड़े शब्द जरूर कहे, जिसका मुझे खेद है, लेकिन यह बात भी सभी जान लें कि जब मैंने उसे फोन किया, वह न तो शिष्टाचार से पेश आया, न अभिवादन किया और न ही जनता के कार्य को गंभीरता से लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now