दुमका में डबल मर्डर, महिला और 6 साल के बच्ची की हत्या से हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2026

दुमका में डबल मर्डर, महिला और 6 साल के बच्ची की हत्या से हड़कंप

दुमकाः बुधवार की सुबह दुमका में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे एक तीस वर्षीय महिला और छह साल की मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना गांधी मैदान के समीप की बताई जा रही है। सुबह-सुबह शव दिखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

बोकारो के मेडिकेंट हॉस्पिटल के बगल में गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
बीती रात हत्या की जताई जा रही आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि बीती रात महिला और बच्ची की हत्या कर दी गई।दोनों के शव एक साथ मिलने से मामला डबल मर्डर का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक हत्या के तरीके और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अर्धविक्षिप्त बताई जा रही महिला
बताया जा रहा है कि मृत महिला मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त थी। वह अक्सर अपनी छह साल की बच्ची के साथ इस इलाके में देखी जाती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के साथ एक दिव्यांग युवक भी कई बार नजर आता था, जो आसपास ही घूमता रहता था। इसी युवक को लेकर पुलिस को शक है और उसकी तलाश की जा रही है।

See also  अस्पताल में भटकती आत्माः साड़ी पहनकर भाभी की आत्मा लेने आया देवर, कैद कर ले गया घर!

जामताड़ा SP को साइबर अपराधियों ने लगाया फोन, कहा-SBI YONO App अपडेट कर लें
हड़िया शराब के अवैध कारोबार की भी चर्चा
घटनास्थल के आसपास हड़िया शराब का अवैध कारोबार होने की भी चर्चा है। ऐसे में यह इलाका पहले से ही संवेदनशील माना जाता रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी विवाद या आपसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now