धर्मांतरण के लिए किशोरी को बुर्का पहना बंगाल ले जा रहा मुस्लिम युवक, साहिबगंज में गिरफ्तार

MUSLIM MAHILA

साहिबगंजः हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाली एक हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर विवाह व धर्मांतरण की मंशा से ट्रेन से अपने साथ बंगाल ले जा रहे एक मुस्लिम युवक को आरपीएफ ने साहिबगंज के बरहड़वा में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के शुरून निवासी साहेल अली के रूप में हुई है। वह नाबालिग लड़की को बुर्का पहनाकर अपने साथ ट्रेन से बंगाल ले जा रहा था। उसने धर्मपरिवर्तन के उद्देश्य से किशोरी के नाम में भी परिवर्तन करा दिया था।

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़ित किशोरी मूलत: नेपाल की रहने वाली है। उसके पिता हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर 24 स्थित नाटोपुर तोताराम चौक के एक होटल में खाना बनाने का काम करते हैं, जबकि मां घरेलू काम करती है। उसके पिता ने नाटोपुर गुरुग्राम में नौ अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

IG का बेटा बनकर वीआईपी सुविधा लेता था आनंद, झारखंड-बिहार में अफसरों को बनाया निशाना

See also  धनबाद में बारिश के बाद केंदुआ में जमीन धंसी, धनबाद-बोकारो रोड़ पर मंडराया खतरा

पीड़िता के परिवार के लोगों के अनुसार, आरोपी साहेल अली भी उसके घर के सामने ही रहता था। इसी क्रम में किशोरी से उसकी जान पहचान हुई थी। बाद में साहेल ने किशोरी को झांसे में लेकर उसे अपने साथ भगाने की साजिश रच डाली। पीड़ित किशोरी ने बताया कि साहेल अली तीन दिन पहले नौ अक्टूबर को उसे शादी का झांसा देकर पहले दिल्ली में अपने एक दोस्त के यहां ले गया था। वहां उसने कुछ लोगों के सहयोग से उसका एक फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें असली नाम के बजाय उसका नाम रेशमा खातून लिखवा दिया।

गुरुवार रात सालेम उसे बुर्का पहनाकर दिल्ली स्टेशन लेकर आया। उसने पहले कटिहार जाने का टिकट कटाया था, लेकिन बाद में झारखंड होकर असम जानेवाली ब्रह्मपुत्र मेल में सवार हो गया। रास्ते में साहेल अली ने अपने मामा समेत परिवार के कई लोगों से फोन पर बातचीत की।

‘महागठबंधन अस्वस्थ, डॉक्टर के पास जा रहे दिल्ली…’, मुकेश सहनी के बयान से सियासी हलचल तेज

See also  Indigo संकट के बाद विमानन कंपनियों ने किराए बढ़ाए, रांची से दिल्ली का किराया 25 हजार

मामा ने उसे लड़की को लेकर आने से मना किया। इसके बाद मामा को साहेल ने बताया कि वह लड़की को लेकर कोलकाता चला जाएगा, जबकि साहेल ने उसे मुंबई चलने को कहा, ताकि उन दोनों को कोई खोज नहीं सके।

इसके बाद उसे साहेल की मंशा पर संदेह हुआ और शुक्रवार रात बरहड़वा स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल के रुकते ही वह ट्रेन से उतर गई। इसके बाद साहेल भी उसके पीछे-पीछे मान-मनौव्वल के लिए उतर गया। दोनों में चल रही खींचतान और मान-मनौवल को देख आरपीएफ के जवानों को संदेह हुआ।

पूछताछ में लड़की ने पूरी बात बता दी। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर लड़की के माता-पिता को फोन से सूचना दी गई। रविवार देर शाम किशोरी के माता-पिता के बरहड़वा पहुंचने के बाद लड़की को उनके हवाले कर दिया गया, जबकि आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया।

टेक्सास में प्लेन क्रैश के बाद जबर्दस्त आग, ट्रक पर गिरा विमान; कैसे हुआ हादसा

See also  हुजूर...अकेले में पोर्न देखती थी पत्नी, हस्तमैथुन की भी आदत; HC ने खारिज कर दी पति की तलाक की अर्जी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now