रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार रात विशेष विमान से दिल्ली गए। माना जा रहा है कि वो कुछ निजी काम और कानूनविदों से सलाह करने दिल्ली गए है। इधर रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में ईडी के खिलाफ जेएमएम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम को केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राज्य के कई हिस्सों में मशाल जुलूस निकाला, वही रविवार से राजभवन मार्च करने का भी एलान किया।
जेएमएम नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार के इशारे में ईडी मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है, मुख्यमंत्री ने पहले ही कह दिया है कि उनके पास मार्च तक समय नहीं है, ऐसे में उन्हे बार बार ईडी बुलाकर प्रताड़ित कर रही है और बदनाम करने की कोशिश कर रही है। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ जेएमएम ने रविवार से रोज राभवन मार्च मार्च करेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। उधर दुमका में शनिवार को ईडी की कार्रवाई के खिलाफ जेएमएम कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराया था।
ईडी ने मुख्यमंत्री को 10वां समन भेजकर 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ का समय देकर 28 जनवरी तक सूचित करने को कहा था। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर ईडी को बताया था कि उनके पास 31 मार्च तक समय नहीं है, वो व्यस्त है। इसी बीच 27 जनवरी की रात मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद एक बार फिर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में, JMM कार्यकर्ता आज से ED के खिलाफ करेंगे राजभवन मार्च

Total Views: 0
Leave a Comment Leave a Comment


