पश्चिमी सिंहभूम : मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। वहां पहुंचने पर उनके गांव वालों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि विधान से पूजा भी की।
सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी भावनाएं कुछ ऐसे व्यक्त करते हुए लिखा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार, आज अपने गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों, साथियों एवं कार्यकर्ताओं का प्यार, सहयोग एवं अपनापन देख कर आंखें नम हो गई।
गांव के जाहेरथान/ हड़गड़ी एवं मसना में पुरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, समृद्धि की कामना किया।