IPL 2025: CSKvMI के मैच में मुंबई और चेन्नई की ओर से विकेटकीपर झारखंड के, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐसे दी बधाई

IPL 2025: CSKvMI के मैच में मुंबई और चेन्नई की ओर से विकेटकीपर झारखंड के, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐसे दी बधाई

रांचीः आईपीएल-25 के तीसरे मैच में मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में दोनों ही टीम के विकेटकीपर झारखंड के रहने वाले है। चेन्नई टीम से महेंद्र सिंह धौनी खेल रहे है तो मुंबई की टीम से रॉबिन मिंज को मौका मिला। रॉबिन मिंज ने अपना पहला आईपीएल मैच धौनी की टीम के खिलाफ खेला। हालांकि इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए रॉबिन मिंज कोई कमाल नहीं कर सके।

IPL 2025:ईशान किशन की IPL में धमाकेदार शतक से हैदराबाद ने राजस्थान को हराया, धौनी मैदान में उतरे 309 दिन के बाद
विकेटकीपर के रूप में धौनी ने एक बार फिर कमाल किया। उन्होने धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पलक झपकते स्टंप आउट कर दिया। उन्होने पता भी नहीं चला कि कब धौनी ने उनके विकेट की गिल्लियां उड़ा दी। चेपॉक स्टेडियम ने चेन्नई की ओर से नूर मोहम्मद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिये। मुंबई ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा।चेन्नई की टीम ने मुंबई को 4 विकेट से हराकर अपना पहली मैच जीत लिया। रविंद्र जडेजा ने 65 रनों की पारी खेली।

See also  लातेहार के बलबल नदी में दो महिला समेत तीन ग्रामीण और 50 बकरियां बह गये, तलाश जारी

जेल में भी एक साथ रहना चाहते है साहिल और मुस्कान, नशे का इंजेक्शन और गांजे की कर रहे है डिमांड, माता-पिता ने तोड़े रिश्ते
धौनी और रॉबिन मिंच को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज चेन्नई VS मुंबई के IPL मैच में दोनों तरफ़ से विकेटकीपर झारखंड के हैं, जो झारखंड की क्रिकेट प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर रहे हैं। यह न केवल झारखंड के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

 

रोबिन मिंज को IPL में प्रदार्पण की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका यह सफर निश्चित रूप से कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमें पूर्ण आशा है कि वह जल्द ही भारतीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। उनकी सफलता से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश को गर्व होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now