लोहरदगा पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया सरहुल, SP हारिस बिन जमां हुए शामिल, पाहन ने पूजा-अर्चना कर किया अखड़ा का उद्घाटन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2025

लोहरदगाः सेन्हा प्रखंड में स्थित बक्सीडीपा न्यू पुलिस लाइन में लोहरदगा पुलिस के साथ-साथ पुलिस एसोसिएशन के तत्वावधान में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर एसपी हारिस बिन जमां, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी समीर कुमार तिर्की एवं सार्जेंट मेजर शुरू रंजन ने नवनिर्मित अखड़ा का उद्घाटन फीता काटकर किया। तत्पश्चात साल के पेड़ की विधिवत पूजा-अर्चना पाहन बसंत मुंडा और पुजार संतोष मुंडा ने कराया। इस अवसर पर सभी को साल का फूल और आदिवासी गमछा देकर टीका लगाते हुए स्वागत किया गया। मौके पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने लोहरदगा जिले में सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना प्रकृति से की।

शहीद CRPF जवान सुनील कुमार मंडल को राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

2 4

एसपी ने मांदर बजाकर नृत्य का आनंद उठाया आस्था के साथ पर्व-त्योहार मनाने की बात कही। एक-दूसरे के की खुशी में शामिल होकर सामाजिक सौहार्द का परिचय देने की बात कही। पुलिस जवानों के साथ एसपी हारिस बिन जमां, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी समीर तिर्की सहित अन्य जवानों ने सरहुल के मौके पर मांदर की थाप पर थिरके। मौके पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।

See also  Lohardaga में हाथियों का आतंक, कैरो में हाथी के भय से भाग रहे युवक की कुएं में गिरने से मौत

1 73 64 37 18 1911 227125158 fe88 45eb aa93 53158e63b15712 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now