शहीद CRPF जवान सुनील कुमार मंडल को राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2025

शहीद CRPF जवान सुनील कुमार मंडल को राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर 2 के 133वीं सीआरपीएफ बटालियन के कैंप पहुंचकर चाईबासा में आईईडी विस्फोट की घटना में घायल होने के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ एसआई सुनील कुमार मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2025 03 23 at 11.27.12 97bb0e59

मौके पर राज्यपाल ने कहा कि जवान सुनील कुमार मंडल का अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।राज्यपाल ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहा अभियान दिन पर दिन मजबूत हो रहा है। इनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

See also  झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच हेमंत सोरेन ने गुरूजी से की मुलाकात, CM ने मां-पिता का नये साल के मौके पर लिया आर्शीवाद

झारखंड कांग्रेस में BJP का स्लीपर सेल एक्टिव! हेमंत सोरेन ने कर दिया इलाज, देखिये पर्दे के पीछे का खेल

WhatsApp Image 2025 03 23 at 11.27.10 27933b9a

इस अवसर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आईजी साकेत कुमार सिंह, आईजी अभियान एवी होमकर, आईजी प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्प चक्र चढ़ाया।मौके पर आईजी अभियान ने कहा कि अभियान के दौरान घात लगाकर आईईडी विस्फोट किया गया था। इसमें 193 सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए थे। दोनों को हेलीकॉप्टर से चाईबासा से रांची लाया गया। राज अस्पताल में इलाज के क्रम में एसआई सुनील कुमार मंडल शहीद हो गए। घायल हेड कांस्टेबल पार्थ प्रतिम डे आउट ऑफ़ डेंजर है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आखिरी निर्णायक लड़ाई चल रही है। सभी जवानों का मनोबल एकदम ऊंचा है। आने वाले दिनों में डीजीपी के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हम लोग सफल होंगे और इस क्षेत्र में ही नहीं पूरे झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने में सफल होंगे।

See also  प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियों दुर्घटनाग्रस्त, रांची के रहने वाले एक श्रद्धालु की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now