रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर नये साल की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कांके रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात की। सुखदेव भगत ने दोनों नेताओं को नये साल की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren से सांसद श्री @sukhdeobhagat पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री @SubodhKantSahai पूर्व मंत्री श्री @MithileshJMM विधायक श्रीमती @loismarandi
1/2 pic.twitter.com/H2zG3M91dO
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 6, 2026
झारखंड कैडर के IPS होमकर अमोल विनुकांत केंद्रीय प्रतिनियुक्त के लिए विरमितCRPF के IG पद पर देंगे योगदान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने भी सांसद सुखदेव भगत को नववर्ष की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सफल कार्यकाल की कामना की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और सांसद के बीच झारखंड राज्य के समग्र विकास पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने राज्य के विकास को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने पर गहन चर्चा की।

सांसद सुखदेव भगत ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में पेसा कानून लागू करने के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। सांसद ने कहा कि पेसा कानून का क्रियान्वयन संविधान की भावना के अनुरूप ग्राम स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में एक साहसिक और ऐतिहासिक कदम है। इससे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में न्यायपूर्ण, सहभागी और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य के विकास को लेकर निरंतर सहयोग का आश्वासन भी दिया।
पूर्व विधायक श्री @KunalSarangi एवं पूर्व विधायक श्री केदार हाजरा ने मुलाकात कर नववर्ष की बधाई दी।
2/2 pic.twitter.com/TErLopPdxK
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 6, 2026
मंगलवार को सुखदेव भगत के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक लुईस मरांडी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पूर्व विधायक केदार हाजरा समेत कई नेताओं और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें नये साल की बधाई और शुभकामनाएं दी।




