- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 2 से 3 डिग्री तक और गिरेगा पारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 6, 2026

बिहार में ठंड का कहर जारी, पटना सहित 22 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी

रांचीः झारखंड के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ठंड को देखते हुए जहां स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है वहीं राज्य के 10 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। इसके बाद मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया। आईएमडी ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा शामिल है। इन जिलों में सात जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है।

Jharkhand Ka Mausam

झारखंड में अभी और गिरेगा तापमान, रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा 4 डिग्री पहुंचा, विजिबिलिटी 300 मीटर हुई, कई उड़ाने प्रभावित
गुमला का तापमान गिरकर 2.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खूंटी में 3.7 डिग्री और लोहरदगा में 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

See also  झारखंड में तीन दिनों में छह डिग्री तापमान गिरा, रांची का पारा 11.8 डिग्री, 6 जिलों में आज से चलेगी शीतलहर

झारखंड कैडर के IPS होमकर अमोल विनुकांत केंद्रीय प्रतिनियुक्त के लिए विरमितCRPF के IG पद पर देंगे योगदान
पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आई
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, क्षोभमंडल के निचले स्तरों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आई है।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। हालांकि उसके बाद दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
रांची – 7.2 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 9.3 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 4.6 डिग्री सेल्सियस
बोकारो-थर्मल – 6.7 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 7.4 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 3.7 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 6.9 डिग्री सेल्सियस
सराइकेला – 6.8 डिग्री सेल्सियस
पाकुर – 6.5 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 2.2 डिग्री सेल्सियस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now