गुमला में अंधविश्वास में मां-बेटी की हत्या, जंगल से मिली दोनों की लाश

गुमला में अंधविश्वास में मां-बेटी की हत्या, जंगल से मिली दोनों की लाश

गुमला : जिले में अंधविश्वास में डबल मर्डर हुआ है। रायडीह थाना क्षेत्र के जमगई डुरु टोला में एक व्यक्ति ने डायन होने के शक में महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक महिलाओं की पहचान सीता देवी (68) और उनकी बेटी शांति देवी (50) के रूप में की गई।

चतरा जिले में अवैध माइनिंग पर शिकंजा, 47 करोड़ का लगा जुर्माना, 2 लाख 53 हजार सीएफटी बालू जब्त

दरअसल, आरोपी कमलेश प्रधान को शक था कि उसकी पत्नी इन दोनों मां-बेटी द्वारा तंत्र-मंत्र करने की वजह से बीमार रहती है। इसी वजह से कमलेश ने मां-बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। रायडीह थानाप्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों का शव शुक्रवार की देर शाम पुरना पानी पहाड़ के पास से शव बरामद किया गया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में सामने आया कि कमलेश की पत्नी लंबे समय से बीमार थी। उसे शक था कि सीता देवी और उनकी बेटी ने उसकी पत्नी पर डायन-बिसाही कर दी है, जिसके कारण वह बीमार है। इसी अंधविश्वास के चलते उसने दोनों की हत्या कर दी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now