मोहन भागवत ने 75 साल बाद दूसरे को मौका देने की बात कहीं, कांग्रेस ने कहा-ये PM मोदी के लिए संदेश

मोहन भागवत ने 75 साल बाद दूसरे को मौका देने की बात कहीं, कांग्रेस ने कहा-ये PM मोदी के लिए संदेश

डेस्कः आरएसएस मोहन भागवत के बयान को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिरश की है। सरसंघचालक मोहन भागवतन ने 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद लोगों को दूसरों को भी काम करने का मौका देना चाहिए। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि 75 साल पूरा होने पर किसी भी नेता को जब शॉल ओढ़ाई जाती है तो इसका एक मतलब है। ये मतलब यह है कि उनकी उम्र हो चुकी है। आप को बाकियों को मौका देना चाहिए।

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक
आरएसएस प्रमुख 9 जुलाई को राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रेरक दिवंगत मोरोपंत पिंगले पर लिखी पुस्तक के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इस पुस्तक का नाम मोरोपंत पिंगले: द आर्किटेक्ट ऑफ हिंदू रिसर्जेंस है। इसका विमोचन करने के बाद भागवत ने वरिष्ठ आरएसएस नेता की विनम्रता, दूरदर्शिता और जटिल विचारों को सरल भाषा में समझाने की अद्वितीय क्षमता को याद किया।

मिल गया भाजपा को नया अध्यक्ष? रांची में इस नेता से अमित शाह की लंबी मुलाकात; 5 नाम भी रेस में
भागवत ने कहा, “मोरोपंत पूर्ण निस्वार्थता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अनेक कार्य किए और यह सोचकर किए कि यह कार्य राष्ट्र निर्माण में सहायक होगा।”
पुस्तक विमोचन के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि मोरोपंत पिंगले जी ने बहुत काम किया. उनकी उम्र हो गई थी, शरीर भी थोड़ा दुर्बल हुआ था। हमने उनसे कहा– अब सब काम दूसरों को सौंप दो।

तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं
संघ प्रमुख ने कहा कि पिंगले आखिरी दिनों में नागपुर आकर यहीं रहने लगे। उनका चिंतन हमेशा चलता रहता था, हर विषय की उन्हें गहराई से जानकारी थी. हम भी अक्सर सलाह लेने उनके पास जाते थे। जो भी काम करने लायक दिखता, उसे वे काम में लगा देते।

BJP की महिला नेता TMC लीडर के कार में पी रही थी शराब, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, देखिये VIDEO
मोहन भागवत ने मोरोपंत पिंगले के साथ एक प्रसंग को याद करते हुए कहा, “एक बार हमने उनसे कहा– अब बस, आराम करो। तब भी उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि मैंने बहुत काम किया है। अगर कोई उनके काम की तारीफ करता तो वे मजाक में हंसते-हंसते टाल देते।”उनकी उम्र के 75 साल पूरे हुए, हम सब वृंदावन में बैठक में थे। देशभर के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कंगना रनौत को सांसद बनकर मजा नहीं आ रहा, बोली- नाली-सड़क की शिकायतें आती हैं…

एक सत्र में शेषाद्री जी ने कहा, “आज हमारे मोरोपंत जी के 75 वर्ष पूरे हुए हैं। और उन्हें शॉल पहनाई गई।”उसके बाद उनसे कहा गया कि कुछ बोलिए। तो उन्होंने कहा था कि “मेरी मुश्किल ये है कि मैं खड़ा होता हूं तो लोग हंसते हैं। मैं कुछ नहीं बोलता तो भी लोग मेरे बोलने पर हंसते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग मुझे गंभीरता से नहीं लेते। मैं जब मर जाऊंगा, तब पहले लोग पत्थर मार के देखेंगे कि सच में मरा हूं या नहीं।” फिर मोरोपंत पिंगले जी ने कहा कि, “75 वर्ष की उम्र में शॉल पहनने का अर्थ मैं जानता हूं।इसका मतलब है कि अब आपकी उम्र हो गई है, आप साइड में हो जाओ। अब बाकी लोगों को काम करने दो।”

अमित शाह ने बाबूलाल और चंपाई सोरेन के साथ की बैठक, प्रदेश बीजेपी संगठन को लेकर हुई चर्चा
मोहन भागवत के इस बयान पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, ‘पीएम मोदी को लौटते ही सरसंघचालक के द्वारा याद दिला दिया गया कि 17 सितंबर 2025 को वे 75 साल के हो जाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री सरसंघचालक से भी कह सकते हैं कि वे भी तो 11 सितंबर 2025 को 75 के हो जाएंगे! एक तीर, दो निशाने!’गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि 17 सितंबर 1950 है. वे इस वर्ष 75 वर्ष के हो जाएंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now