रामगढ़ के पतरातू ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अमन साहू गैंग ने की फायरिंग-बमबाजी, गार्ड को लेकर गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2026

रामगढ़ के पतरातू ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अमन साहू गैंग ने की फायरिंग-बमबाजी, गार्ड को लेकर गोली

रामगढ़ः रविवार रात रामगढ़ के पतरातू रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अपराधियों ने फायरिंग और बमबाजी की। अमन साहू गैंग ने निर्माण कंपनी के स्टोर के पास इस घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने निर्माण स्थल पर तैनात गार्ड प्रदीप राजवंशी को निशाना बनाया और उसे गोली मारी।

विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या का विरोध, बीजेपी का हजारीबाग बंद आज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी निर्माण स्थल के गेट पर पहुंचे और हॉर्न बजाया।जैसे ही गार्ड प्रदीप ने गेट खोला,अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद मौके पर बम भी फेंका गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।गोलीबारी में घायल गार्ड प्रदीप राजवंशी को नाभि के नीचे गंभीर चोटआई है। घटना के तुरंत बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजा गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही SDPO गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह और थाना प्रभारी एसके गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से चार खोखा और बम के अवशेष बरामद किए हैं।

See also  देश विदेश में सिमडेगा का नाम रौशन कर रही है बेटियां, उधर गांव को चमकाने में जुट गया प्रशासन

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रेकी की आशंका, स्पेशल ब्रांच ने भेजी रिपोर्ट, सुरक्षा को लेकर अलर्ट
अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें “हर-हर महादेव” लिखते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है। पर्चे में साफ तौर पर लिखा गया है कि, बिना राहुल गैंग और अमन साहू गैंग को ‘मैनेज’ किये काम जारी रखने पर गंभीर अंजाम भुगतना होगा।घायल गार्ड स्थानीय पतरातू रेलवे गेट के पास का ही रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now