मिल गया भाजपा को नया अध्यक्ष? रांची में इस नेता से अमित शाह की लंबी मुलाकात; 5 नाम भी रेस में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

jharkhand_bjp_new_president_amit_shah

झारखंड भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश चल रही है। दो दिवसीय झारखंड दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की भविष्य की राजनीति के संकेत दिए। शाह ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से अकेले में लंबी चर्चा की। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात, पार्टी संगठन की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान लगभग तय हो गया है कि झारखंड में भाजपा की कमान किसे दी जाएगी। हालांकि, अभी इस बात की घोषणा नहीं की गई है।

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक

अमित शाह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से भी सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की। झारखंड भाजपा में बाबूलाल मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही है। इसी हफ्ते राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी की थी।

See also  जस्टिस बीआर सारंगी होंगे झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस,सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

कंगना रनौत को सांसद बनकर मजा नहीं आ रहा, बोली- नाली-सड़क की शिकायतें आती हैं…

पिछले दिनों जब भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष झारखंड दौरे पर आए थे, तब से नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। राजनीतिक गलियारों में कुल 5 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है। इसमें भाजपा के एक राज्यसभा सांसद, एक लोकसभा सांसद और विधायक का नाम भी शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी झारखंड में लोकसभा सांसद मनीष जयसवाल या रघुवर दास को प्रदेश की कमान दे सकती है। हालांकि, इस लिस्ट में तीन और नाम हैं, जिनकी चर्चा जोरों पर है। ऐसे में कहा जा रहा है कि झारखंड में भाजपा, पार्टी की कमान राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भी दे सकती है। इस लिस्ट में विधायक सीपी सिंह और प्रदीप वर्मा का नाम भी शामिल है।

भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारियां भी कर रही है। जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी चुन लिया जाएगा। हालांकि, इससे पहले कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का चुना जाना बाकी है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश और एमपी में भी भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्षों को चुना है।

See also  झारखंड के बिजली विभाग पर गिरी गाज, 140 करोड़ की बकाया वसूली के लिए तीन खाते फ्रीज

चक्रधरपुर के JMM विधायक प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में TMH में कराया गया भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now