हेमंत सोरेन की असम के सोनारी में चुनावी सभा, मुख्यमंत्री ने कहा-जनता को चाहिए बदलाव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 29, 2026

हेमंत सोरेन की असम के सोनारी में चुनावी सभा, मुख्यमंत्री ने कहा-जनता को चाहिए बदलाव

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को असम के सोनारी विधानसभा सीट पर जेएमएम उम्मीदवार के लिए चुनावी सभा की। हेमंत सोरेन की सभा में उनको सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे, खासतौर पर उनकी सभा में महिलाओं की संख्या काफी देखी जा रही है। हेमंत सोरेन के साथ इस सभा में सांसद जोबा मांझी, सांसद महुआ माजी, विधायक जुगा सुससारन होरे समेत कई नेता मौजूद थे।

100 Most Powerful People in India 2026:देश के100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में हेमंत सोरेन भी शामिल
शनिवार की सभा की तरह रविवार को भी हेमंत सोरेन की सभा में आदिवासी महिलाओं की भाड़ी भीड़ पहुंची। हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम में अब बदलाव जरूरी है। यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों बदहाल स्थिति में है। उनकी बदहाली को खत्म करने के लिए परिर्वतन जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसा बदलाव सिर्फ वादों में नहीं जमीनी हकीकत में भी दिखनी चाहिए। झारखंड की तरह यहाँ भी युवाओं को अवसर, मेहनतकशों को सम्मान और आदिवासी-स्थानीय समाज को उनका अधिकार मिलना चाहिए। विकास का मतलब केवल आंकड़े नहीं, बल्कि हर घर तक पहुँचती खुशहाली है।

See also  हेमंता बिस्व सरमा के गढ़ में दहाड़ेंगे हेमंत सोरेन, असम के तिनसुकिया में रैली आज, बनेंगे देश में आदिवासियों की आवाज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now