रांचीः जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में धांधली मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेपर लीक करने वाले सिंडकेट के एक अहम एजेंट रितेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। वह परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी आईसीएन टेक्नोलॉजी के फरार संचालक मिथिलेश सिंह का करीबी रिश्तेदार है। गिरफ्तार एजेंट रितेश कुमार सिंह है। वह मूल रूप से बिहार के भोजपुर का रहने वाला है और लंबे समय से झारखंड के बोकारो स्थित दुग्धा में रहता था।
सीआईडी ने उसे पूछताछ के लिए रांची बुलाया था और रांची में पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया है। रितेश पर आरोप है कि उसने जेएसससी सीजीएल के 30 से अधिक अभ्यर्थियों को बोकारो के दुग्धा में ले जाकर प्रश्न व उतर रटवाया था, जिसमें अधिकतर को सफलता भी मिली थी। रितेश उन अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूले थे, जिसे वह मिथिलेश सिंह तक पहुंचाया था।

आईसीएन के दोनों कर्मियों ने प्रश्न पत्र लीक कर पहुंचाया था रितेश तक
सीआईडी ने छानबीन में पाया है कि जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा के संचालन का जिम्मा वेबेल टेक्नोलॉजी को दी गई थी। वेबेल टेक्नोलॉजी ने आईसीएन एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी।





