कपड़ा चोरी करते पकड़ा गया दारोगा, CCTV में कैद हुई वारदात, एक के बाद एक दुकान से उठाया चार कपडों का थैला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

कपड़ा चोरी करते पकड़ा गया दारोगा, CCTV में कैद हुई वारदात, एक के बाद एक दुकान से उठाया कपड़े का थैला

डेस्कः दरोगा द्वारा कपड़ों की दुकान से चोरी करने का CCTV फुटेज सामने आया है। मेरठ के हापुड़ रोड की एक रेडीमेड गारमेंट्स दुकान से चोरी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ट्रैफिक पुलिस के दारोगा पर बैग चुपचाप उठाकर ले जाने का आरोप है।

चारा घोटाला की तरह हुआ 800 करोड़ का एक्सपोर्ट घोटाला, स्कूटर-बाइक के नंबरों के जरिये हुआ फर्जीवाड़ा
मामला मेरठ के हापुड़ अड्डे के भगत सिंह मार्केट का है। ट्रैफिक पुलिस के दारोगा वर्दी में ही कप़ड़े की दुकान से चोरी करते सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। कपड़े की दुकान के काउंटर से कपड़े के चार बैग दारोगा ने चोरी कर लिये और चलते बने। व्यापारी ने जब सीसीटीवी चेक किया तो मामले का पता चला। इसके बाद उसने दारोगा से संपर्क किया। कपड़ा तो दारोगा ने वापस कर दिया लेकिन व्यापारी को धमकाने लगे। मामला व्यापार संगठन तक पहुंचा तो एसएसपी को वीडियो भेजा गया। एसएसपी ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और दारोगा को लाइन हाजिर कर जांच का आदेश दे दिया गया है। एसपी सिटी को मामले की जांच का आदेश दिया है।

See also  IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से ACB कर रही है पूछताछ, कथित शराब घोटाले में लिया जा रहा है बयान

तेजप्रताप यादव को है जान का खतरा, बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा, कहा-5 लोगों की है साजिश
भगत सिंह मार्केट में सीताराम की सिंघल गारमेंट्स के नाम से कपड़ों की दुकान है। सीताराम ने बताया कि 10 जून को एक टीएसआई उनकी दुकान पर आया और काफी देर खड़े रहने के बाद काउंटर पर रखे चार थैले अपने साथ ले गया। दुकानदार ने पुलिस को इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सौंपी और कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्रवाई करते हुए टीएसआई सुमित वशिष्ठ को लाइनहाजि़र कर दिया और जांच बैठा दी।

अखिलेश यादव ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, PDA विरोधी विचारधारा को लेकर समाजवादी पार्टी से निष्कासित
इस मामले में एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा का कहना है कि टीएसआई सुमित से पूछताछ में कहा कि दुकान के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकान पर गए थे। जब दुकान मालिक ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया, तो ध्यान आकर्षित करने के लिए काउंटर से थैले उठा लाए। फिलहाल एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सौंपी है।

See also  टोल प्लाजा पर आर्मी जवान और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई, खंभे से बांधा, कपड़े फाड़े और कर दिया लहूलुहान, VIDEO वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now