दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू ने उन्हे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाहर लाल नेहरू के बाद पहले ऐसे नेता है जिन्होने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में कई राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ फिल्म अभिनेता शाहरूख खान और अक्षय कुमार भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए।
देखिये मंत्रियों की पूरी लिस्ट
प्रधानमंत्री के साथ 72 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। प्रधानमंत्री के बाद राजनाथ, सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एसडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल ,धमेंद्र प्रधान,जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सर्वानंद सोनेवाल,डॉ वीरेंद्र कुमार, आर नायडू, प्रह्रलाद जोशी,जुएल उरांव,गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया,भूपेंद्र यादव,गजेंद्र सिंह शेखावत,अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू,हरदीप सिंह पुरी, डॉ मनसूख मांडविया,किशन रेड्डी,चिराग पासवान,सीआर पाटील ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री के रूप में राव इंद्रजीत सिंह, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रतापराव गणपतराव जाधव, जयंत चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
राज्य मंत्री के रूप में जतिन प्रसाद, श्रीपद नायक ,पंकज चौधरी, कृष्णपाल ,रामदास अठावले रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय,अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, डॉक्टर पी चंद्रशेखर,एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्ति वर्धन सिंह, पीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरूगन अजय टमटा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान भागीरथ चौधरी , सतीशचंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उइके, रक्षा गरसे, सुकांत मजूमदार, श्रीमति सावित्री ठाकुर, तोखन साहू , राजभूषण चौधरी, श्रीभूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बभभानिया, मुरलीधर मोहोल, जार्ज कुरियन,पवित्र मार्गेरिटा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।












































































