झारखंड में AJSU की अनदेखी, चंद्रप्रकाश चौधरी मंत्री बनने से चूके, झारखंड से अन्नपूर्णा और संजय सेठ को मिली जगह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2024

झारखंड में AJSU की अनदेखी, चंद्रप्रकाश चौधरी मंत्री बनने से चूके, झारखंड से अन्नपूर्णा और संजय सेठ को मिली जगह

रांची: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार रविवार को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसमें बिहार से आठ और झारखंड से दो सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। गिरिडीह से आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को इस कैबिनेट में जगह नहीं दी गई। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और रांची सांसद संजय सेठ को कैबिनेट में जगह मिली। अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट और संजय सेठ ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। चंदप्रकाश चौधरी के बारे में कयास लगाया जा रहा था कि उन्हे मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन उन्हे जगह नहीं मिली।

जीतन राम मांझी, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल अपनी पार्टी के एकलौते सांसद है उन्हे मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है, लेकिन चंद्रप्रकाश चौधरी का नाम मंत्री बनने के लिस्ट से बाहर होने ने सबको चौका दिया है। 2019 में भी चंद्रप्रकाश चुनाव जीतकर आये थे लेकिन उन्हे मंत्री नहीं बनाया गया था, इस बार भी उन्हे खाली हाथ रहना पड़ा।

See also  दल-बदल का मामला: जेपी पटेल और लोबिन हेंब्रम की गई विधायकी

देखिये मंत्रियों की पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री के बाद राजनाथ, सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एसडी कुमारस्वामी, पियूष गोयल, धमेंद्र प्रधान , जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सर्वानंद सोनेवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, आर नायडू, प्रह्रलाद जोशी, जुएल उरांव, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, डॉ मनसूख मांडविया, किशन रेड्डी,चिराग पासवान,सीआर पाटील ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री के रूप में राव इंद्रजीत सिंह, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रतापराव गणपतराव जाधव, जयंत चौधरी ने शपथ ली।
राज्य मंत्री के रूप में जतिन प्रसाद, श्रीपद नायक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, डॉक्टर पी चंद्रशेखर,एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्ति वर्धन सिंह, पीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरूगन, अजय टमटा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान भागीरथ चौधरी , सतीशचंद दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उइके, रक्षा गरसे, सुकांत मजूमदार, श्रीमति सावित्री ठाकुर, तोखन साहू , राजभूषण चौधरी, श्रीभूपति राजू श्रीनिवास वर्मा , हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बभभानिया, मुरलीधर मोहोल, जार्ज कुरियन, पवित्र मार्गेरिटा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

See also  चतरा के टंडवा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का सरिया गिरने से तीन मजदूर दबे, दो की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now