- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बाबा बागेश्वर के नाम पर लाखों की ठगी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को बेटे के नाम पर किया इमोशनल ब्लैकमेल

बाबा बागेश्वर के नाम पर लाखों की ठगी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को बेटे के नाम पर किया इमोशनल ब्लैकमेल

डेस्कः झारखंड के पलामू में आस्था और भय का सहारा लेकर ठगी करने का एक मामला सामने आया है। मेदिनीनगर में ठगों ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से बाबा बागेश्वर के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। ठगों ने आंगनबाड़ी सुपरवाइज को बताया था कि बाबा बागेश्वर यहां आए है और उनसे लाखों रुपये के जेवरात ठग लिये। पुलिस को इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि कोढ़ा गैंग से जुड़े सदस्यों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद में पुलिस का एक्शन, गैंग के गुर्गो के खिलाफ वासेपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी
दअरसल मेदिनीनगर शहरी में तैनात आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पुष्पा देवी बैरिया चौक के इलाके में किराए के मकान में रहती है। निजी कार्य से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर दुकान पर गई थी। दुकान से लौटने के क्रम में एक युवक सुपरवाइजर पुष्पा देवी से डॉ कविता का पता पूछा, बाद में युवक ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से कहा कि वह बाबा बागेश्वर के यहां से आया है।

See also  पलामू में उग्रवादियों के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक घायल

पाकुड़ के रामपुरहाट-गुमानी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किए कंक्रीट स्लीपर
जेवर शुद्धिकरण के नाम पर ठगी
युवक द्वारा यह कहा गया कि आंगनबाड़ी सुपरवाइजर का इकलौता बेटा है, उसके जान को खतरा है। खतरे को टालने के लिए जेवर का शुद्धिकरण करवाना होगा। इस दौरान एक और युवक मौके पर पहुंचा और दोनों ने मिलकर पुष्पा देवी को पूरी तरह से इमोशनल कर दिया। बाद में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के द्वारा दोनों युवकों को 12 अलग-अलग प्रकार के सोने के जेवरात दिए गए। जेवर शुद्धिकरण करने के बाद दोनों ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 52 कदम पीछे चलने को कहा। वह जैसे ही 52 कदम पीछे चली ठग सोने के जोवरात को लेकर फरार हो गया। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि आशंका है कि इस घटना के पीछे कोढ़ा गैंग का हाथ है। पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।थाना प्रभारी ने कहा कि महिला से ठगी की घटना हुई है।

See also  रांची से दिल्ली, पुणे और यशवंतपुर के लिए चल सकती है स्लीपर वंदे भारत; ट्रायल को लेकर चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now