- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पाकुड़ के रामपुरहाट-गुमानी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किए कंक्रीट स्लीपर

पाकुड़ के रामपुरहाट-गुमानी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किए कंक्रीट स्लीपर

पाकुड़ः हावड़ा रेलवे डिवीजन के अंतर्गत आने वाले रामपुरहाट-गुमानी रेलखंड पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गई एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है। पाकुड़ जिले के कोटालपोखर और तिलभीट्टा स्टेशनों के बीच डाउन रूट पर रेलवे ट्रैक के लगभग आधा दर्जन कंक्रीट स्लीपर को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया था।

झारखंड के प्रवासी मजदूर पर कर्नाटक में हमला, बांग्लादेशी होने के शक में भीड़ ने बुरी तरह पीटा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यदि यह साजिश सफल हो जाती, तो इससे न केवल रेलवे को भारी वित्तीय नुकसान होता, बल्कि एक बड़ा रेल हादसा हो सकता था, जिसमें जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी।

प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद में पुलिस का एक्शन, गैंग के गुर्गो के खिलाफ वासेपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की गहन तहकीकात शुरू कर दी। घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त स्लीपरों का मुआयना किया और स्थानीय स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।
इस आपराधिक मामले को लेकर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर उज्जवल कुमार ने जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के आधार पर जीआरपी ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ कांड संख्या 1/2026 दर्ज कर लिया है। पुलिस और आरपीएफ की टीमें अब इस बात की जांच कर रही हैं कि इस तोड़फोड़ के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या था।

See also  गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, नवजात को छोड़कर भागने की कोशिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now