- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद में पुलिस का एक्शन, गैंग के गुर्गो के खिलाफ वासेपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2026

धनबादः जिले के वासेपुर इलाके में सोमवार सुबह करीब छह बजे पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं।
पुलिस की करीब 20 टीमें गठित कर वासेपुर के अलग-अलग 15 मोहल्लों में एक साथ दबिश दी जा रही है। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े शूटरों द्वारा हथियार मंगाए जाने की पुख्ता सूचना के बाद की जा रही है।

Wasseypur 1768184972042

गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कार्पियों में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि वासेपुर में AK-56 और AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों की आमद और बाहर से शूटरों के आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया।छापेमारी शुरू होते ही पुलिस की भारी टुकड़ी निषाद नगर, मिल्लत कॉलोनी, कबड्डी पट्टी, नीचे बाजार, करीमगंज-मारूफगंज, कमर मखदूमी रोड, गुलजारबाग, जोनल ट्रेनिंग स्कूल क्षेत्र, शमशेर नगर, रहमतगंज सहित कई अन्य मोहल्लों में घुसकर सघन जांच कर रही है। संदिग्ध घरों, ठिकानों और आवागमन के रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

See also  पलामू DC शशि रंजन के नाम से बना फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, लोगों के भेजे जा रहे मैसेज

SP Dhanbad Rural 1768185953132 1

रांची से लापता अंश-अंशिका को लेकर CID ने तेज की जांच, देश भर में तलाश तेज,सूचना देने वाले को 2 लाख का पुरस्कार
सूत्र बताते हैं कि प्रिंस खान गैंग के एक मेजर सदस्य ने हाल ही में धनबाद के एक कोयला व्यवसायी से रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा दुबई से अपने गैंग का संचालन कर रहा प्रिंस खान चतरा, पलामू, रांची और जमशेदपुर के कारोबारियों से भी रंगदारी मांगने में सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़, अवैध हथियारों की बरामदगी और नेटवर्क को तोड़ना है। छापेमारी के नतीजों को लेकर पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि बाद में करने की बात कही है।छापेमारी में धनबाद सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी भी शामिल हैं। छापेमारी में कुछ अपराधी और हथियार बरामद होने की सूचना है। हालांकि पुलिस अभी कुछ बोल नहीं रही है। छापेमारी जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now