रांचीः गैंगस्टर अमन साहू और उसके गैंग को विदेशों से हथियार की सप्लाई होती थी। नेपाल, पंजाब, जम्मू कश्मीर समेत अन्य रास्तों से झारखंड में अमन तक हथियार पहुंचाया जाता था। इस बात का खुलासा गैंगस्टर का गुर्गा सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह ने झारखंड एटीएस के समक्ष किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में मयंक ने एटीएस को कई अहम जानकारियां दी हैं। मयंक सिंह विदेशों से हथियार की सारी डील खुद करता था।
गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लेकर पहुंची ATS की टीम, अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर लाया गया झारखंड
डील करने के बाद उस हथियार को गिरोह तक कई रास्तों तक अमन गैंग तक पहुंचवाता था। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक, विदेशों में बैठे हथियार तस्कर मयंक से ही हथियार की सारी डील किया करते थे। यहां तक कि उनके खाते में हथियार का पैसा भी मयंक ही ट्रांसफर करता था। सूत्रों के मुताबिक, कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर हुई गोलीबारी में भी विदेशी हथियार का इस्तेमाल किया गया था। एटीएस की टीम विदेशी तस्करों के नामों की भी जानकारी मिली है। एटीएस उसका सत्यापन भी कर रही है। पूछताछ में मयंक ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। गौरतलब हो कि झारखंड एटीएस ने मयंक सिंह को छह दिन के रिमांड पर 27 अगस्त को लाया है। एटीएस की टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है।
मयंक सिंह के बाद अब गैंग्स ऑफ वासेपुर वाले प्रिंस खान की तलाश, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
विदेश में बैठकर कारोबारियों को वीडियो कॉल से मांगता था रंगदारी
मंयक सिंह गैंगस्टर अमन साहू गैंग से जुड़ा था। वह मलेशिया समेत अन्य देशों से ही झारखंड के कारोबारियों को टारगेट करता था। गैंगस्टर अमन के गुर्गे उसे कारोबारियों व व्यवसायियों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते थे। अपराधी मयंक उन व्यवसायियों व कारोबारियों को वीडियो कॉल कर रंगदारी की मांग करता था। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। यहां तक कि अपराधी मयंक सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता था। अमन के गैंग के बारे में जानकारी भी शेयर किया करता था।
पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल की सजा, आदिवासी की जमीन हड़पने के मामले में पत्नी भी जाएंगी जेल
रेड कॉर्नर नोटिस और अजरबैजान में हिरासत
रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 को आरोपी सुनील कुमार उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान गणराज्य में हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के बाद अजरबैजान गणराज्य ने भारत से प्रत्यर्पण डोजियर की मांग की। इसके अनुपालन में झारखंड एटीएस ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से आवश्यक डोजियर अजरबैजान गणराज्य को उपलब्ध कराया।
हेमंत सोरेन को जेल भेजने से उनकी प्रतिष्ठा हुए नुकसान का जिम्मेदार कौन ? उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्ड़ी ने पूछा सवाल
सबसे अधिक मामले बड़कागांव व केरेडारी में दर्ज
बड़कागांव थाना में 7, केरेडारी थाना में 7, कोर्रा (हजारीबाग) में 1, मुफसिल थाना में 1, हजारीबाग सदर में 1,मोहम्मदगंज थाना में 1, हैदरनगर थाना में 1, डालटनगंज थाना में 1, रायपुर तेलीबीघा में 2, पतरातू थाना में 1, मांडू थाना में 1, बासल थाना में 1, नवाबाजार थाना में 1, रामगढ़ में 1, गिरिडीह मे 1, बालूमाथ थाना में 4 और लातेहार में 1 मामला दर्ज है।




