झारखंड शराब विक्रेता संघ के महासचिव गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 31, 2025

JSSC CGL पेपर लीक: CID ने गिरिडीह से सफल अभ्यर्थी समीर कुमार गिरफ्तार

हजारीबागः जिले में शराब वितरण का टेंडर लेनेवाली कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में हजारीबाग पुलिस ने एक आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है। पुलिस के वरीय अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे है। आरोपी सुबोध जायसवाल रांची जिला के सुखदेवनगर का रहनेवाला है। वह झारखंड शराब विक्रेता संघ का महासचिव है और शराब के कारोबार से जुड़ा है। विजय प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी से रंगदारी मांगी गयी है।

मयंक सिंह ने किया कई बड़े खुलासे, गैंगस्टर अमन साहू के लिए विदेश से भेजता था हथियार
शराब वितरण का टेंडर लेनेवाली कंपनी के मालिक से मोबाइल पर रंगदारी मांगी गयी थी। इस संबंध में कंपनी के मालिक ने कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिस मोबाइल फोन से कॉल कर रंगदारी मांगी गयी थी, पुलिस ने उसका डिटेल व लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग कोर्रा थाना लाया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

See also  मनीष जायसवाल को हराने के लिए यशवंत सिन्हा का जेपी पटेल को खुला समर्थन, दिया जीत का आशीर्वाद, अंबा का भी मिला सपोर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now