मंत्री बन्ना गुप्ता ने अब प्रभारी स्वास्थ्य निदेशक की कर दी नियुक्तिः सरयू राय ने उठाएं सवाल, कहा-ये अधिकार केवल CM को

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2024

रांची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक बार फिर विवाद में आ गए है। प्रभारी स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति को लेकर विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया है। उन्होने कहा कि ये अधिकार केवल मुख्यमंत्री के पास है न कि किसी मंत्री के पास।
सरयू राय ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को टैग करते हुए लिखा है कि आपके स्वास्थ्य मंत्री ने 16 जनवरी 2024 को विभागीय सचिव की नियुक्ति कर दी थी जो लागू नहीं हुई, दो दिन पूर्व उन्होने प्रभारी स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति कर दी है जो गलत है। सरकार के विभागीय सचिव या निदेशक की नियुक्ति का अधिकार केवल मुख्यमंत्री के पास है न कि मंत्री के पास।

saryu post
बन्ना गुप्ता ने इससे पहले विभागीय सचिव को नियुक्ति किया था, उस समय भी सरयू राय ने सवाल उठाए थे उसके बाद सरकार ने उस नोटिफिकेशन को रद्द करते हुए मुख्यमंत्री के आदेश में नया नोटिफिकेशन जारी किया था। सरयू राय और बन्ना गुप्ता के बीच टकराव की स्थिति अक्सर बनी रहती है। स्वास्थ्य विभाग में अनियमितता को लेकर सरयू राय हमेशा मुखर रहते है और स्वास्थ्य मंत्री को घेरते रहते है।

See also  हेमंत सोरेन को नहीं मिली झारखंड हाईकोर्ट से जमानत,चाचा के श्राद्ध में शामिल होने के लिए एक दिन की परोल

latter 5latter 6

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now