मनीष जायसवाल को हराने के लिए यशवंत सिन्हा का जेपी पटेल को खुला समर्थन, दिया जीत का आशीर्वाद, अंबा का भी मिला सपोर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2024

हजारीबागः  बीजेपी से कांग्रेस में आए जेपी पटेल को हजारीबाग से कांग्रेस का टिकट मिला है तो यशवंत सिन्हा उनके समर्थन में खुल कर सामने आ चुके हैं । जेपी पटेल ने यवशंत सिन्हा से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया । पटेल ने लिखा कि 

भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय वित्त एवं विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद भारतीय राजनीति के शलाका पुरुष वर्तमान में इंडिया गठबंधन के सूत्रधार माननीय श्री

जी से मिलकर आज उनका आशीर्वाद लिया एवं आगामी लोकसभा चुनाव पर विशेष दिशा निर्देश भी प्राप्त किया।

Jp patel amba prasad

यशवंत सिन्हा का हजारीबाग में अपनाा समर्थन है लिहाजा मनीष जायसवाल के खिलाफ खेराबंदी में उनकी भूमिका अहम रहेगी । दूसरी ओर जेपी पटेल ने कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद से भी मुलाकात कर संदेश देने की कोशिश की है कि अंबा का भी समर्थन प्राप्त हो चुका है।  हांलाकि अंबा चुनाव प्रचार के दौरान जेपी पटेल के साथ कितना घूम सकेंगी ये वक्त बताएगा क्योंकि अभी भी अंबा पर से ईडी का फंदा हटा नहीं है।  जेपी पटेल पहले जेएमएम में रह चुके हैं ।  मांडु विधानसभा से वो लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं । इससे पहले उनके पिता टेकलाल महतो प्रतिनिधत्व करते थे।

See also  बीजेपी में कांग्रेस की सेंधमारी, पूर्व मंत्री और विधायक जेपी पटेल ने कमल छोड़कर थामा कांग्रेस का हाथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now