12 राज्यों में होगा SIR, चुनाव आयोग कर दिया एलान; जानिए झारखंड -असम में क्यों नहीं होगा पुनरीक्षण?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2025

Gyanesh kumar SIR

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) के दूसरे चरण की घोषणा की। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 4 नवंबर से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुदुच्चेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। आयोग ने बताया कि असम को इस चरण से इसलिए बाहर रखा गया है क्योंकि राज्य में नागरिकता मानदंड अलग हैं, और वहां SIR बाद में आयोजित किया जाएगा।

Andaman and Nicobar Islands, Chhattisgarh, Goa, Gujarat, Kerala, Lakshadweep, Madhya Pradesh, Puducherry, Rajasthan, Tamil Nadu, Uttar Pradesh and West Bengal.

चुनाव आयोग के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी होगी। पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं का मिलान 2002-2004 के अंतिम गहन पुनरीक्षण रिकॉर्ड से किया जाएगा। जिन नामों का पुरानी सूची से मिलान नहीं हो पाएगा, उन्हें नोटिस जारी कर पात्रता साबित करने के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे।

See also  Breaking News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, आठ नक्सलियों के मारे जाने की खबर

चुनाव आयोग ने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन करने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि आगामी चुनावों के लिए सटीक डेटा उपलब्ध कराया जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now