डेस्कः गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश कर गया है। फ्लाइट का पीछे का हिस्सा किसी पेड़ से टकराने की बात सामने आ रही है. विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे।इस विमान गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी थी सवार थे। वो सीट नंबर 2 डी पर सवार थे।अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी का निधन हो गया है। इस विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जेएस मलिक ने कहा है कि इस हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। जिंदा यात्री विश्वास कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है। विमान हादसे के शिकार हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वो 2016 से 2021 तक दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। DGCA का विमान हादसे पर बयान आया है कि एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, उड़ान संख्या AI-171 के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग संवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।
रनवे के पास लगे CCTV का VIDEO आया सामने
30 सेकंड में रनवे से भरी उड़ाने थोड़ी ही दूर जाकर प्लेन हुआ क्रैश #AhmedabadPlaneCrash #planecrash #AirIndiaPlaneCrash pic.twitter.com/tfNJwj79qx
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 12, 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, लंदन जा रही फ्लाइट में सवार थे 242 यात्री pic.twitter.com/Upyt2f7osY
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 12, 2025
ओडिशा के जगन्नाथपुरी मंदिर में पुजारी की हत्या, वारदात CCTV में हुई कैद
जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।जिस विमान का हादसा हुआ है उसका नंबर AI171 है। विमान लगभग 1.30 बजे अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।बताया जा रहा है कि जैसे ही विमान ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी बस उसके कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया।एयर इंडिया के प्रवक्ता ने विमान हादसे पर बयान दिया है कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस समय, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे।
अहमदाबाद में विमान क्रैश का लाइव वीडियो
एयर इंडिया की विमान जा रही थी लंदन
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री के भी विमान में सवार होने की सूचना#planecrash #Ahmedabad #AhmedabadPolice #airindia pic.twitter.com/bkSnPmfmaa
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 12, 2025
एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है। मेघानीनगर क्षेत्र के निकट धारपुर से भारी धुआं दिखाई दे रहा है। क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ट्वीट किया, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं। हम उच्चतम अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता घटनास्थल पर पहुंचाई जाए…”
क्रैश विमान का मलबा सिविल हॉस्पिटल के ऊपर गिरा
15 जूनियर डॉक्टर इस हादसे की चपेट में आए है#planecrash #AirIndia pic.twitter.com/dZJ4I7VELd
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 12, 2025
#WATCH अहमदाबाद विमान दुर्घटना | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "दोपहर एयर इंडिया की विमान संख्या AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई। कई यात्रियों के हताहत होने की संभावनाएं हैं। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है... पूरा देश परिवारों के साथ खड़ा है। सबसे पहले मैं भारत सरकार, गुजरात… pic.twitter.com/261Hw95QQF
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 12, 2025





