हजारीबागः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी के बीच मिट गई दूरियां! दो पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जानिये क्या हुई बात
सोमवार को पूर्व में मिली शिकायत के बाद एसीबी की टीम बड़कागांव अंचल कार्यालय पहुंची और जाल बिछाकर राजस्व कर्मी प्रहलाद मांझी को 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। राजस्व कर्मचारी जमीन का काम करने के बदले रिश्वत की डिमांड कर रहा था। एसीबी की टीम गिरफ्तार करने के बाद उसे अपने साथ लेकर चली गई है और पूछताछ कर रही है।
मनीष कश्यप की पटना में पिटाई, विवाद के बाद PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने पीटा
हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम को हजारीबाग के महुदा निवासी बकाउल्लाह खान ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि वह अपनी जमीन से जुड़े मामले को लेकर 10 दिन पहले बड़कागांव अंचल कार्यालय गए थे और फॉर्म जमा कर दिया था। एलपीसी के लिए राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी से मुलाकात की। उन्होंने इस काम के एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की। वह रिश्वत देना नहीं चाहते थे। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी में की। एसीबी ने मामले की जांच करायी।जांच में पीड़ित से घूस मांगने का मामला सही पाया गया। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक टीम का गठन किया।




