लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद के नाम पर बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 25, 2025

लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद के नाम पर बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने किया अलर्ट

लोहरदगाः  असामाजिक तत्वों द्वारा उपायुक्त कुमार ताराचंद के नाम व फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। इस फेक आईडी से उपायुक्त के नाम और पद का हवाला देकर भ्रामक व गुमराह करने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को सतर्क और सजग रहने की अपील की है।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 8.40.14 PM

खूंटी में PLFI ने क्रशर प्लांट में फायरिंग, धमकी भरा पत्र छोड़कर मांगी 20 लाख की लेवी

जिला प्रशासन के अनुसार उक्त फर्जी आईडी से सीआरपीएफ अधिकारी का पुराना फर्नीचर बेचने से संबंधित संदेश प्रसारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह असत्य है। ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और न ही कोई प्रतिक्रिया दें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार का फेक मैसेज प्राप्त होता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। फर्जी आईडी बनाकर दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

See also  Dumka और Godda लोकसभा सीट पर पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद का मामला दिल्ली पहुंचा, झारखंड के बड़े नेताओं को किया गया तलब

WhatsApp Image 2025 12 25 at 8.40.13 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now