हजारीबागः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरांव-पौता गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। परंपरागत हथियार प्रदर्शन के दौरान आग लग गई और उसने तुरंत में ही विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 15 लोग झुलस गए, जिसमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गिरिडीह में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया रखते ही हो गया बड़ा हादसा, 1 की मौत, 3 घायल
जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान आग्नेय प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी क्रम में आग में डीजल डालते ही अचानक आग भड़क गई और स्थिति अनियंत्रित हो गई।इस हादसे में महिलाएं और बच्चे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर रूप से झुलसे लोगों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
कटिहार में मुर्हरम जुलूस के दौरान बवाल, दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, दो दर्जन लोग घायल
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना भी घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी पहुंची। जहां प्रशासन ने घटना कैसे घटी, इसकी विस्तृत जानकारी ली ह।. महत्वपूर्ण बात यह है कि जिला प्रशासन ने आदेश निर्गत किया था कि आग के साथ कोई भी अखाड़ा करतब नहीं दिखाएगा। इसके बावजूद अखाड़ा के सदस्यों ने आग का कला प्रदर्शन किया गया।इसे लेकर भी जांच की बात कही जा रही है। प्रशासन ने सभी घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन से भी बात की है।



