रांची में हो रही लगातार बारिश से गिर गया कच्चा मकान, एक बच्चे की मौत, तीन घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2025

रांची में हो रही लगातार बारिश से गिर गया कच्चा मकान, एक बच्चे की मौत, तीन घायल

रांचीः मानसून के आगमन के साथ ही राजधानी रांची में रिकार्ड तोड़ बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश कई बार जानलेवा भी हो जाता है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और वज्रपात से जहां राज्य में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर रांची सोनाहातु प्रखंड स्थित तेलवाडीह गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया।

झारखंड में वज्रपात से दो दिनों में पांच की मौत, आज फिर होगी झमाझम बारिश
मकान ढहने के कारण शिवा प्रमाणिक नाम के बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई, वहीं परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए है। ग्रामीणों को कहना है कि अगर परिवार को अबुआ आवास मिला होता तो ये हादसा नहीं हुआ होता।

आज और कल बंद रहेगा रांची का पहाड़ी मंदिर, जीर्णोद्धार कार्य के कारण उठाया गया कदम
मृतक शिवा गांव के सुभाष प्रमाणिक का बेटा था और पास के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता था। हादसे के समय पूरा परिवार घर में ही सो रहा था। मृतक की मां ने बताया कि रात 1 बजे के करीब यह हादसा हुआ। तब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उस वक्त भारी बारिश हो रही थी। इसी बीच उनका मकान ढह गया। परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गये। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और सभी को बाहर निकाला।

See also  रांची,धनबाद,लातेहार और गढ़वा में सामान्य से अधिक बारिश, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़ और चतरा में सामान्य बहुत कम बारिश

Video: महेंद्र सिंह धोनी ने इस तरह मनाया अपना 44वां बर्थ डे, दोस्तों ने दिया गिफ्ट में चॉकलेट
पीड़ित परिवार के पड़ोसी धीरज प्रमाणिक ने बताया कि गांव वालों ने मिलकर सभी को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन 12 साल के शिवा की हालत गंभीर थी। उसे एंबुलेंस से सिंहपुर ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण धीरज प्रमाणिक ने बताया कि अगर सुभाष को ‘अबुआ आवास’ की सुविधा मिल गई होती तो ऐसी नौबत नहीं आती। उन्होंने बताया कि आवास के लिए कई बार आवेदन दिया गया। हर बार कहा जाता था कि प्रोसेस में है।अब सवाल है कि इसकी जवाबदेही कौन लेगा।इस हादसे से गांव के लोग सहमे हुए हैं। खास कर वैसे ग्रामीण जिनके घर मिट्टी के हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now