Maiyan Samman Yojana: 40 हजार को नहीं मिला मंईयां सम्मान योजना का पैसा, कहां हो गई गलती?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2025

मैया सम्मान योजना में आ रही कठिनाईयों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

Maiyan Samman Yojana: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शिकायतें दूर नहीं हो पा रही हैं। इस बार फिर जिले के तीन लाख सात हजार में से करीब 40 हजार लाभुकों का भुगतान लटक गया है। बैंकों की मदद से इस समस्या को दूर करने का प्रयास चल रहा है। इनमें से करीब पांच हजार लाभुकों के खाते की त्रुटि को सुधारकर उनके खाते में पैसे भेज दिए गए हैं। बाकी 35 हजार खातों की गड़बड़ियों को भी सुधारने की कवायद तेजी से चल रही है।

मंईयां सम्मान योजना की सबसे बड़ी गड़बड़ी डाटा इंट्री की रही है। सबकुछ सही रहने के बावजूद या तो अकाउंट नंबर या आईएसएफसी कोड भरने में बरती गई लापरवाही से भुगतान लटक रहे हैं। यह लापरवाही डाटा इंट्री करते समय ऑपरेटर ने बरती है। खास तौर से सीएससी या प्रज्ञा केन्द्रों में लापरवाही बरती गई है।

कौन है सैफ अली खान पर हमला करने वाला विजय दास? मुंबई पुलिस ने दबोचा, जानें सारे अपडेट्स

See also  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकसभा और विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान का अनुभव, कहा-चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ खड़ा था, है और सदैव खड़ा रहेगा

जानकार बताते हैं कि ओ की जगह जीरो और आई की जगह वन जैसे अंक और अक्षर भर देने की शिकायतें अधिक हैं। कुछ में अकाउंट नंबर के डिजिट कम या ज्यादा मिल रहे हैं। कुछ शिकायतें इस बात की भी हैं कि आवेदन करते समय ज्वाइंट अकाउंट दे दिया गया या फिर अन्य बेजा गलतियां भी की गईं हैं। मंईयां योजना का लाभ पाने के लिए जिले में काफी लाभुक प्रयासरत हैं। योजना के लिए भीड़ तब से ज्यादा बढ़ने लगी है, जबसे राशि बढ़ाकर 2500 कर दी गई है। रोज लाभ पाने के लिए लोग कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं।

फिलहाल पोर्टल बंद, रोज लौट रहीं महिलाएं

फिलहाल राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल को बंद कर रखा है। इस वजह से नए नाम नहीं जुड़ रहे हैं। प्रयास चल रहा है कि जितनी महिलाओं के अकाउंट में गड़बड़ी है, उसे अगली किस्त के भुगतान के पहले दुरुस्त कर लिया जाए। उम्मीद की जा रही है कि 26 जनवरी से पूर्व इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा ताकि अगली किस्त के समय अकाउंट की गड़बड़ी की संख्या कम से कम रहे।

See also  चारधाम यात्रा के नाम पर लोगों को झांसा दे रहे साइबर ठग, झटके में खाता खाली

बंद मकान में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था प्रेमी, मोहल्ले वालों ने बाहर से लगा दिया ताला, फिर…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now