झारखंड में फिर 3 डिग्री नीचे गिरा तापमान, जाने अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2025

thand

सर्द हवाओं ने रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में ठिठुरन और बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नए साल के पहले दिन बुधवार को राज्य के 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

मौसम केंद्र के आंकड़े के अनुसार, गुमला का न्यूनतम पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, रांची का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सर्द हवा की औसत रफ्तार चार से पांच किमी प्रतिघंटा रही। आइए जानते हैं अगले तीन दिन प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिम और उत्तरी दिशा से आनेवाली हवाओं का प्रवाह जारी रहा। वहीं कोल्हान क्षेत्र में सुबह के दौरान घना कुहासा छाया रहा। दृश्यता भी एक हजार मीटर की रही। रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की कमी दर्ज की गई।

See also  झारखंड में कोयलाकर्मियों के लिए बोनस का ऐलान, 72 हजार लोगों को आज मिलेगा 1 लाख

पत्नी का न्यूड वीडियो बनाकर पति ने साले को भेजा, देवर ने भी रात में किया कारनामा

वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.4 और मेदिनीनगर का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में अधिकताम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार बढ़ने से अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रही।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। पिछले 24 घंटे की तुलना में तापमान काफी नीचे गिरा है। दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे हैं।

आनेवाले तीन दिनों के दौरान कनकनी वाली ठंड की स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। इसके बाद ही कुछ बदलाव के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक रांची का न्यूनतम पारा 10 डिग्री के करीब रह सकता है।

11वीं की छात्रा ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई, चेतावनी भरा नोट लिखकर शुरू की साधना

See also  झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का मिजाज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now